{"_id":"6a723a8243b3836fea094a7a","slug":"rs-15-lakh-stolen-from-online-bank-account-in-bajpur-fir-registered-bazpur-news-c-235-1-ksp1008-146974-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: बाजपुर में ऑनलाइन बैंक खाते से उड़ाई 15 लाख की रकम, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: बाजपुर में ऑनलाइन बैंक खाते से उड़ाई 15 लाख की रकम, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
बाजपुर। एक महिला के बैंक खाते से ऑनलाइन के जरिये 15 लाख रुपये की धनराशि निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ऑनलाइन ठगी की लगातार बढ़ रही घटनाओं से नागरिकों में आक्रोश पनप रहा है।
गांव गोबरा निवासी जीतोबाई ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उनका काशीपुर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में खाता है। उनके बैंक खाते से अज्ञात व्यक्ति ने ऑनलाइन माध्यम से 15 लाख रुपये की रकम निकाल ली। बैंक जाने पर उन्हें खाते से रकम गायब होने का पता चला। बैंक खाते से भारी रकम निकलने पर पूरा परिवार परेशान है। सीओ अखलेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की विवेचना बन्नाखेड़ा पुलिस चौकी प्रभारी सुरेंद्र खड़ायत को सौंपी गई है।
बता दें कि इससे पहले बीती 12 जुलाई को मोहल्ला मझरा प्रभु निवासी दलीप चानना के बैंक खाते से चार लाख 39 हजार रुपये आनलाइन निकाल लिए गए थे जिसमें प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसके बाद दो अगस्त को गांव सिसई निवासी रूबी कौर का एटीएम कार्ड बदलकर अज्ञात व्यक्ति ने एटीएम से 18 हजार रुपये निकाल लिए। इसकी तहरीर पीड़िता ने कोतवाली में दी है लेकिन अभी तक साइबर क्राइम करने वाले आरोपियों को पुलिस नहीं पकड़ पाई है।
विज्ञापन
रुद्रपुर में लोन और निवेश के नाम पर नौ लाख से अधिक की ठगी
रुद्रपुर। रुद्रपुर में लोन और निवेश के नाम पर दो लोगों से नौ लाख की ठगी हो गई। पहले मामले में ट्रांजिट कैंप के विवेक नगर निवासी प्रेमपाल ने आरोप लगाया कि रुपये की जरूरत होने पर वह 14 मई को जनपथ रोड फुलसुंगा स्थित साहिल के कार्यालय में लोन कराने गया था। आरोप है कि साहिल ने उसका मोबाइल लेकर दस्तावेजों की प्रक्रिया पूरी करने का दावा किया और बिना जानकारी दिए उसके नाम से बैंक खाता खुलवाकर 2,27,703 रुपये का लोन करा लिया। बाद में पूरी रकम निकालकर भाग गया।
दूसरे मामले में रंपुरा निवासी अनिल पाल ने कोर्ट में दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि पड़ोसी सेवाराम और उसके मित्र विपिन कुमार सिंह ने बिजनेस विसवर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड में निवेश करने पर छह माह में रकम दोगुनी करने का भरोसा दिया। आरोप है कि सितंबर-अक्टूबर 2022 में उन्होंने कंपनी में कुल सात लाख रुपये निवेश किए लेकिन कुछ समय बाद कंपनी बंद हो गई। रकम लौटाने की मांग पर आरोपितों ने इंकार कर दिया और धमकी भी दी। सीओ विभव सैनी ने कहा की दोनों ही मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
साइबर ठगों ने दो व्यक्तियों के खातों से 2.22 लाख रुपये उड़ाए
काशीपुर। आईटीआई व कुंडा थाना क्षेत्र में साइबर ठगी के दो मामले प्रकाश में आए हैं। ठगों ने दो व्यक्तियों के खातों से 2.22 लाख रुपये की नगदी उड़ा ली।
प्रकाश हारमोनी कालोनी, दड़ियाल रोड निवासी अतुल कुमार आर्य ने आईटीआई कोतवाली में तहरीर दी। इसमें बताया कि 23 मई को दोपहर करीब पौने दो बजे उनका मोबाइल अचानक हैक हो गया और स्क्रीन काली पड़ गई। इसके तुरंत बाद एसबीआई बैंक की मस्वासी शाखा स्थित खाते से 95 हजार रुपये कट गए। जबकि उसने किसी के साथ ओटीपी, सीवीवी या पिन शेयर नहीं किया है।
उधर, ग्राम सरवरखेड़ा निवासी मदन लाल ने कुंडा कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि 31 जुलाई को उनके मोबाइल पर कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को बैंक का कर्मचारी बताया और क्रेडिट कार्ड अपडेट करने के लिए उसके मोबाइल पर व्हाट्सएप लिंक भेजा। लिंक खोले पर मदन लाल के क्रेडिट कार्ड नंबर से तीन बार में पैसे रुपये कट गए। पहली बार में 48,560 रुपये, दूसरी बार में 48,560 रुपये और तीसरी बार में कुल 30,350 रुपये की रकम कट कई। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि तहरीर पर पुलिस ने दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
10 रुपये की ऑनलाइन फीस के चक्कर में 1.99 लाख रुपये गंवाए
रुद्रपुर। भल्ला मेडिकल गली निवासी सुनील गोयल ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि वह 28 जुलाई को अपने पुत्र के इलाज के लिए एक निजी अस्पताल गए थे। वहां ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेने की सलाह मिलने पर उन्होंने इंटरनेट पर उपलब्ध नंबर पर संपर्क किया। कॉल रिसीव करने वाले व्यक्ति ने खुद को अस्पताल से जुड़ा बताते हुए सर्वर डाउन होने की बात कही और 10 रुपये शुल्क जमा करने के लिए लिंक भेजा। पहले लिंक से भुगतान नहीं होने पर दूसरा लिंक भेजा गया। कुछ देर बाद उनके दोनों बैंक खातों से 10-10 रुपये कटने का संदेश आया। आरोपी ने अपॉइंटमेंट की पुष्टि व्हाट्सएप पर भेजने का भरोसा दिया लेकिन बाद में अचानक उनके बंधन बैंक खाते से 99,999 रुपये और कोटक महिंद्रा बैंक खाते से 99,988 रुपये निकल गए। करीब 1.99 लाख की ठगी होने पर पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। सीओ विभव सैनी ने कहा कि मामले में तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
दंपती से 1.56 लाख रुपये की साइबर ठगी
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति के बैंक खाते से 1.06 लाख रुपये निकाल लिए ग, जबकि उसकी पत्नी के खाते से भी 50 हजार रुपये बिना जानकारी के ट्रांसफर कर दिए गए। मनोज तिवारी ने पुलिस को बताया कि 25 से 27 जून के बीच उनके साथ यह धोखाधड़ी हुई। मोबाइल पर रुपये कटने का संदेश मिलने के बाद वह बैंक पहुंचे तो खाते से 1.06 लाख रुपये निकलने की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बीमा पॉलिसी के नाम पर महिला से 1.05 लाख रुपये की ठगी
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र निवासी गरिमा सिंह ने बताया कि 24 जून को उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया। उसने खुद को एचडीएफसी इंश्योरेंस कंपनी का अधिकारी बताते हुए कहा कि उनकी मौजूदा पॉलिसी अच्छा रिटर्न नहीं दे रही है और उसे दूसरी कंपनी में पोर्ट कराने पर अधिक लाभ मिलेगा। आरोपी ने कई कंपनियों के नाम बताए, जिनमें से महिला ने श्रीराम इंश्योरेंस का चयन किया। आरोपी ने पॉलिसी पोर्ट कराने के नाम पर एक लिंक भेजा। महिला ने उस लिंक के माध्यम से एचडीएफसी नेट बैंकिंग से 1.05 लाख रुपये का भुगतान कर दिया। सीओ विभव सैनी ने कहा कि मामले में अज्ञात पर प्राथमिकी कर ली है।
क्रेडिट कार्ड से उड़ाए 1.40 लाख रुपये, प्राथमिकी
रुद्रपुर। बौरा लालपुर निवासी सदाकत अली ने बताया कि एक जुलाई को उनके एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से 90 हजार और 50 हजार रुपये के दो ऑनलाइन ट्रांजेक्शन हुए। दोनों लेनदेन उनकी जानकारी और अनुमति के बिना किए गए थे। पीड़ित ने तुंरत राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद बैंक से जानकारी लेने पर भी रकम वापस नहीं मिली। सीओ विभव सैनी ने कहा कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी कर दर्ज ली है।
ड्यूटी पर तैनात सैन्य जवान से एक लाख की साइबर ठगी
सितारगंज। भारतीय सेना में तैनात जवान से ऑनलाइन माध्यम से एक लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है।
गांव सिसौना निवासी राजेंद्र सिंह कार्की ने बताया कि उनका बेटा अमन सिंह कार्की भारतीय सेना में है। वह वर्तमान में मुनस्यारी में तैनात है। 28 मई को किसी अज्ञात साइबर ठग ने ऑनलाइन माध्यम से उनके बेटे के खाते से एक लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। घटना के बाद जवान ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर शिकायत दर्ज कराई। सीओ डीआर वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
निवेश के नाम पर महिला से 3.29 लाख की ठगी
दिनेशपुर। वार्ड नंबर चार निवासी सुमित कुमार ने थाने में दी तहरीर में कहा कि उनकी पत्नी श्वेता ने एक ऑनलाइन डिजिटल निवेश प्लेटफॉर्म पर 96 हजार का निवेश किया था। इसके बाद कथित रूप से प्लेटफॉर्म संचालकों ने बताया कि खाते में तकनीकी त्रुटि होने के कारण राशि निकाली नहीं जा सकती। उन्होंने एक अन्य बैंक खाते में रकम ट्रांसफर करने के लिए कहा और भरोसा दिलाया कि पूरी राशि कमीशन सहित वापस उनके खाते में जमा कर दी जाएगी। झांसे में आकर श्वेता ने आरोपियों के कहने पर कई बार विभिन्न खातों में पैसे ट्रांसफर किए। इस दौरान उन्होंने कुल तीन लाख 29 हजार रुपये जमा किए। जब रकम वापस नहीं मिली तो उन्हें अपने साथ धोखाधड़ी होने का एहसास हुआ। सीओ डीआर वर्मा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, मामले की जांच की जा रही है।