फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Rs 1.49 lakh withdrawn from couple's accounts after mobile phone hacked in rudrapur

रुद्रपुर: मोबाइल हैक होने के बाद दंपती के खातों से 1.49 लाख रुपये निकाले, अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Fri, 23 Oct 2026 04:42 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: Heera Updated Fri, 23 Oct 2026 04:42 PM IST
सार

रुद्रपुर में मोबाइल हैक होने के बाद दंपती के बैंक खातों से करीब 1.49 लाख रुपये निकाल लिए गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
Rs 1.49 lakh withdrawn from couple's accounts after mobile phone hacked in rudrapur
cyber crime

विस्तार

रुद्रपुर में मोबाइल फोन हैक होने और उस पर लगातार ओटीपी आने के कुछ दिन बाद दंपती के बैंक खातों से करीब 1.49 लाख रुपये निकाल लिए गए।

विज्ञापन

नेताजी सुभाष कॉलोनी, वार्ड नंबर दो निवासी सचिन राना ने बताया कि आठ अक्तूबर को उनका मोबाइल फोन हैक हो गया था। फोन पर न तो कॉल आ रही थी और न ही कॉल लग रही थी। उसी रात मोबाइल पर ओटीपी आने लगे तो उन्होंने फोन बंद कर दिया। 15 अक्तूबर को बैंक से फोन आया कि उनकी गाड़ी की किस्त उस महीने जमा नहीं हो पाई है। जबकि उनके खाते में पर्याप्त बैलेंस था। इस पर वह बैंक पहुंचे और खातों की जांच कराई। तब पता चला कि उनके और उनकी पत्नी मीना देवी के बैंक के खातों से 1.49 लाख रुपये निकाल लिए गए हैं।

विज्ञापन


सीओ विभव सैनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed