फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   ROB street lights have not been repaired yet

Udham Singh Nagar News: अब तक दुरुस्त नहीं हुई आरओबी की स्ट्रीट लाइटें

Thu, 12 Sep 2024 02:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 12 Sep 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
ROB street lights have not been repaired yet
काशीपुर। शहर के बीचों-बीच बने आरओबी पर स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से खराब पड़ी हैं। इसे दुरुस्त कराने की कई बार शिकायत भी की जा चुकी है, लेकिन अब तक स्थिति जस की तस बनी है।
विज्ञापन


शहर के मुख्य मार्गों पर बने आरओबी पर एक के बाद एक खामियां बनी हुई हैं। यहां पर लगी स्ट्रीट लाइटें काफी समय से बंद पड़ी हैं। मुरादाबाद से बाजपुर की ओर जाने वाली सड़क को जोड़ने वाले आरओबी पर रात के समय अंधेरा छाया रहता है। एनएचएआई विभाग की ओर से वर्ष 2017 में महाराणा प्रताप चौक पर आरओबी का निर्माण शुरू हुआ था।
विज्ञापन

यह आरओबी बाजपुर और रामनगर रोड को कनेक्ट करता है। इसे बनाने का उद्देश्य लोगों के लिए सुगम यातायात का प्रबंध करना था। हालांकि लोगों को आराम तो मिला, लेकिन सुविधाएं उनके लिए घातक होती नजर आ रही हैं। दरअसल, आरओबी पर लगी स्ट्रीट लाइटें कई दिनों से बंद पड़ी हैं। इसकी शिकायत लोगों ने विभाग में की है, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। इस आरओबी से बस के अलावा रात के समय ट्रक भी गुजरते हैं। वहीं ई-रिक्शा व छोटे वाहन भी यहीं से निकलते हैं। ऐसे में अंधेरे के कारण हादसा होने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मामला संज्ञान में नहीं आया था। इसे दिखाकर एक दो दिन में सही करवा दिया जाएगा। - मनोज भट्ट, एई, एनएचएआई


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed