फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Roatry and Innerwheel club Donates PPE

रोटरी व इनरव्हील क्लब ने सरकारी अस्पताल में बांटे पीपीई किट, थर्मल स्कैनर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Roatry and Innerwheel club Donates PPE
काशीपुर में पीपीई किट व मास्क वितरित करते रोटरी व इनव्हील के सदस्य। - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। रोटरी क्लब ऑफ काशीपुर, रोटरी क्लब ऑफ काशीपुर कॉर्बेट, रोटरी क्लब ऑफ काशीपुर इंडस्ट्रियल एवं इनरव्हील क्लब के सदस्यों ने सरकारी अस्पताल में पीपीई किट, मास्क और थर्मल स्कैनर बांटे।
विज्ञापन

बुधवार को अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में रोटरी और इनरव्हील के पदाधिकारियों ने संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरव कुमार की मौजूदगी में चिकित्सा अधीक्षक अधिकारी डॉ. पीके सिन्हा को उपकरण सौंपे। क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी पवन अग्रवाल ने बताया कि ये सामग्री रोटरी इंटरनेशनल से प्राप्त 18.75 लाख रुपये की अनुदान राशि से बांटी गई। क्लब के पूर्व गवर्नर डीआरएफसी देवेंद्र अग्रवाल ने बताया कि अस्पताल को कुल 200 पीपीई किट, 2600 ट्रिपल लेयर मास्क, 65 एन-95 मास्क और 25 थर्मल स्कैनर बांटे गए हैं। वहां पर रोटरी अध्यक्ष मधुप मिश्रा, सचिव दिवाकर सयाल, इनरव्हील की पूर्व अध्यक्षा सीजीआर रेखा जिंदल, सचिव प्राची, रोटरी क्लब कार्बेट की अध्यक्ष सुरुचि सक्सेना, पूर्व अध्यक्ष राहुल पैगिया व अनुराग सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed