{"_id":"6650ed10341b927efe035196","slug":"roadways-earned-rs-64-lakh-in-lok-sabha-elections-rudrapur-news-c-242-1-rdp1005-111228-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: लोकसभा चुनाव में रोडवेज को हुई 64 लाख की आय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: लोकसभा चुनाव में रोडवेज को हुई 64 लाख की आय
Sat, 25 May 2024 01:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 25 May 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। लोकसभा चुनाव में रुद्रपुर परिवहन निगम को एकमुश्त आय हुई है। हालांकि चुनाव के दौरान चुनाव में पुलिसकर्मियों के लिए जनपद व गैर जनपदों में दर्जनों रोडवेज बसों के लग जाने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा था।
लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड में पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान हुआ। मतदान के एक सप्ताह पूर्व से ही पुलिसकर्मियों सहित बाहर से आए केंद्रीय बलों को पोलिंग स्टेशनों तक ले आने-ले जाने के लिए रोडवेज बसों का अधिग्रहण किया गया था। इसके साथ ही गैर-जनपदों व प्रदेशों के लिए भी बसें भेजी गई। चुनावी प्रकिया के दौरान रुद्रपुर रोडवेज परिवहन निगम की आठ बसों को सबसे पहले पहाड़ों पर भेजा गया था। इसके बाद 25-25 बसों को भेजा गया। सबसे अधिक मतदान के दिन बसों का प्रयोग किया गया। इसके बाद मतदान बीत जाने के बाद 22 मई को 16 बसें होमगार्डों को लेकर दिल्ली गई। इसमें परिवहन निगम को 4.32 लाख रुपये की आय हुई। इससे पूर्व उत्तराखंड के चुनाव के दौरान लगभग 60 लाख रुपये की आय हुई है। रोडवेज प्रबंधन ने भुगतान के लिए एक-एक बस की डिटेल्स बनाकर निर्वाचन आयोग में जमा कर दी है। जल्द ही भुगतान भी हो जाने की उम्मीद है।
लोकसभा चुनाव में लगीं रोडवेज बसों के भुगतान के लिए एक-एक बस का बिल जमा कर दिया गया है। जल्द ही भुगतान प्रकिया भी पूरी होने की संभावना है। -केएस राणा, सहायक महाप्रबंधक रुद्रपुर।