फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Roadways buses started again.

मुख्यमंत्री के आदेश से रोडवेज बसों का संचालन फिर शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses started again.
पत्रकार वार्ता करते विनय रुहेला व एआरएम काशीपुर आरसी पांडे। - फोटो : KASHIPUR
नगर में प्रस्तावित रोडवेज बस अड्डे की भूमि के पास से मुख्यमंत्री के आदेश पर रोडवेज बसों का फिर से संचालन शुरू हो गया है। राज्य योजना आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष विनय रुहेला ने रोडवेज बस के ड्राइवर कंडक्टर का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

विनय रुहेला ने अपने आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि उन्होंने सीएम पुष्कर धामी को अवगत कराया था कि वर्ष 2011 में राजस्व विभाग की ओर से परिवहन विभाग को रोडवेज बस अड्डा बनाने के लिए निशुल्क भूमि दी गई थी। इस भूमि का मामला न्यायालय में चला गया जो वर्ष 2018 में फैसला हो गया। तभी से प्रस्तावित भूमि पर रोडवेज बस अड्डा बनाने का वह प्रयास कर रहे हैं लेकिन बस अड्डे की प्रस्तावित भूमि अभी तक परिवहन निगम के नाम स्थानांतरित नहीं हुई है। इससे रोडवेज बस के निर्माण में देर हो रही है।
विज्ञापन

जब तक यह कार्य पूरा हो, परिवहन निगम की बसें जहां रोडवेज बस अड्डे का निर्माण प्रस्तावित है, वहां से सभी बसें रुक कर सवारियों को लेन-छोड़ने का कार्य करें। सीएम ने परिवहन निगम के एमडी संचालन को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मंडलीय प्रबंधक संचालन ने उत्तराखंड परिवहन निगम के सभी डिपो के अधिकारियों को प्रस्तावित भूमि पर रोडवेज बस अड्डे का निर्माण कार्य पूरा होने तक उसके पास बसों को रोककर सवारी उतारने लेने के निर्देश दिए हैं। उत्तराखंड परिवहन निगम के एआरएम काशीपुर आरसी पांडे ने बताया कि बसों को रुकवाने सवारियों को बैठाने के लिए दो कर्मचारियों को तैनात किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed