फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Roadways bus station inaugurated in Bajpur

बाजपुर में रोडवेज बस स्टेशन का लोकार्पण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus station inaugurated in Bajpur
बाजपुर-मुरादाबाद रोडवेज बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते आर्य। - फोटो : BAZPUR
बाजपुर। परिवहन मंत्री यशपाल आर्य ने दो करोड़ 61 लाख 49 हजार की लागत से निर्मित रोडवेज बस स्टेशन का शुक्रवार को लोकार्पण किया। इस दौरान आर्य ने कहा कि बाजपुर बस स्टेशन को रोडवेज डिपो और जमीन उपलब्ध होने पर गदरपुर में भी रोडवेज बस स्टेशन बनाया जाएगा।
विज्ञापन

आर्य ने बाजपुर से मुरादाबाद वाया (दढियाल टांडा) एक रोडवेज बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रोडवेज बस रोजाना मुरादाबाद के लिए सुबह सात बजे और दोपहर में डेढ़ बजे जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को रोडवेज बस स्टेशन पर आयोजित लोकार्पण समारोह में परिवहन मंत्री आर्य ने कहा कि बाजपुर विधानसभा क्षेत्र में तीन बिजलीघर, विद्यालयों का उच्चीकरण, पॉलीटेक्निक, आईटीआई, जेएएम कॉलेज, पेयजल सहित अन्य क्षेत्र में विकास कार्य कराए गए हैं। नर्सिंग कॉलेज खोलने के भी प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वाटर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने बौर जलाशय गूलरभोज को पर्यटन के रूप में विकसित किया जा रहा है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जमीन मिलने पर बाजपुर शहर में एक पार्क बनाने की उनकी मंशा है। संचालन भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विकास गुप्ता, डीके जोशी ने किया।

वहां हरमिंदर सिंह लाडी, ब्लॉक प्रमुख सरिता, उपेंद्र चौधरी, अखिल भंडारी, व्यापार मंडल अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह, अजीत पाल, निरंजनदास, सत्यवान गर्ग, वेद भारती, राकेश गुप्ता, राकेश लखेड़ा, जयराम सिंघल, सुशील सिंगला, गोपाल कोछड़, अमीर अहमद, शेर सिंह, लाल सिंह, राजकुमार, निगम के महाप्रबंधक दीपक जैन आदि थे।

फोटो    बाजपुर रोडवेज बस स्टेशन का लोकार्पण करते परिवहन मंत्री यशपाल आर्य।

फोटो बाजपुर रोडवेज बस स्टेशन का लोकार्पण करते परिवहन मंत्री यशपाल आर्य।- फोटो : BAZPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed