{"_id":"597635974f1c1b04768b481e","slug":"roadways-bus-started-for-kundeshwari","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंडेश्वरी के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंडेश्वरी के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू
अमर उजाला ब्यूरो, काशीपुर
Updated Mon, 24 Jul 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
काशीपुर के कुंडेश्वरी चौराहे पर रोडवेज बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते केबिनेट मंत्री।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवहन मंत्री यशपाल आर्य ने कुंडेश्वरी के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के लिए रोडवेज बस की सुविधा की सौगात दी। कुंडेश्वरी से काशीपुर रोडवेज तक एक बस संचालन सोमवार से शुरू हो गया। परिवहन मंत्री ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
सोमवार को परिवहन मंत्री यशपाल आर्य ने कारगिल शहीद अमित नेगी और पदमराम स्मारक चौक कुंडेश्वरी में माल्यार्पण कर शहीदों को नमन किया। आर्य ने परिवहन निगम के अधिकारियों से उन सड़कों की सू्ची मांगी जिन पर बस चलेगी, लेकिन अधिकारियों ने पूर्व में स्वीकृत सड़कों के बजाए काशीपुर से कुंडेश्वरी-रामनगर और रामनगर से दिल्ली मार्ग की लिस्ट दे दी।
इस पर कार्यकर्ताओ ने विरोध कर जताया। कहा कि कार्यकर्ताओं की मांग पर काशीपुर से चैती मोड़-कुंडेश्वरी, ढकिया, महादेव नगर भीमनगर केला मोड़ से काशीपुर मार्ग पर बस चलाने की मंजूरी हो चुकी है।
विज्ञापन
तब आर्य ने परिवहन अधिकारियों से नाराजगी व्यक्त कर काशीपुर डिपो से चैती चौराहा, कुंडेश्वरी, ढकिया, महादेव नगर, ब्रहम नगर, भीम नगर, आईआईएम, एस्कार्ट फार्म कुंडेश्वरी से काशीपुर डिपो के मार्ग पर बसें चलाने की मंजूरी दी।
कहा व्यवस्था होने पर काशीपुर कुंडेश्वरी रामनगर दिल्ली रोड पर भी बस चलाई जाएंगी। आर्य की इस घोषणा का लोगों ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि कुंडेश्वरी जनता चाहेगी तो कुंडेश्वरी को नगर पंचायत का दर्जा दिया जाएगा।
इस दौरान वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता राजेश कुमार, परमिंदर सिंह विर्क, भगत सिंह, तरसेम सिंह, आरएम कुशीराम, एआरएम अनिल सैनी, आरएल पैनूली, एआरटीओ अनीता चंद, विरेंद्र कुमार, पीडब्लूडी ईई यूसी बहुगुणा, शंकर, पुनीता रानी, मनमोहन सिंह ऐरी थे।
टर्मिनल बस डिपो बनेगा
काशीपुर। परिवहन मंत्री यशपाल आर्य ने पत्रकारों को बताया कि काशीपुर रोडवेज बस अड्डे को पीपीपी मोड में टर्मिनल बस अड्डा बनाया जाएगा। साथ ही मॉल का भी निर्माण किया जाएगा ताकि विभाग को नियमित आय हो सके। उन्होंने कहा कि भूमि उपलब्ध होने पर रोडवेज बस डिपो शहर से बाहर स्थापित किया जाएगा।
इसके लिए सरवरखेड़ा में भूमि तलाशी जा रही है। उन्होंने कहा कि अब प्रत्येक बस में फर्स्ट एड बॉक्स अनिवार्य रूप से रखा जाएगा। परिचालकों को फर्स्ट एड बॉक्स देने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।