फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Roadways bus stand will be ready in two months

Udham Singh Nagar News: दो महीने में बनकर तैयार होगा रोडवेज बस स्टैंड

Fri, 17 May 2024 03:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 17 May 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus stand will be ready in two months
गदरपुर। नगर के लोगों को जल्द ही रोडवेज बस स्टेशन की सुविधा मिलने वाली है। इसके बाद यात्रियों की सड़क किनारे खड़े होकर बस का इंतजार करने की समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन

नगर से करीब पांच किलोमीटर दूर प्रेमनगर मोड़ पर रोडवेज बस स्टैंड का निर्माण कार्य चल रहा है। बस स्टैंड की चहारदीवारी बन चुकी है और भवन में रंग रोगन हो रहा है। कार्यालय, केंटीन, टिकट घर, विश्राम गृह एवं शौचालय आदि की साजसज्जा का कार्य भी तेजी से हो रहा है। कार्यदायी संस्था उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड ने मई 2022 में 18 माह में बस स्टैंड के निर्माण कार्य को पूरा करने का आश्वासन दिया था, लेकिन कार्य पूरा नहीं हो सका है। वर्तमान में जिस गति से निर्माण कार्य चल रहा है, उससे लगता है कि बस स्टैंड का शुभारंभ होने में अभी कम से कम दो महीने से ज्यादा का समय लग सकता है। बस चालक मुख्य बाजार में सकैनिया मोड़, गूलरभोज रोड़, थाने के सामने, गुरुद्वारे के सामने और दिनेशपुर मोड़ पर बस रोक कर सवारी उतारते-बिठाते हैं।
विज्ञापन

दूसरे राज्यों से आने वाली कई बसें बाईपास मार्ग से होकर गुजर जाती हैं। लोगों का कहना है बस स्टैंड का निर्माण नगर से काफी दूर किया जा रहा है। देर रात में बस स्टैंड तक आवाजाही को देखते हुए सुरक्षा के भी उचित प्रबंध करने होंगे। व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक बेहड़ ने कहा कि रोडवेज बस स्टैंड से अगर कोई सामान लाना या भेजना होगा तो समय के साथ धन का भी व्यय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड रुद्रपुर के तकनीकी महाप्रबंधक, विजय सिंह ने कहा कि महतोष पुलिस चौकी के निकट बाईपास मोड़ पर रोडवेज बस स्टैंड का निर्माण हो रहा है। करीब 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है। अवशेष कार्य को दो माह के अंदर पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed