फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Roadways bus returning from Delhi to Kashipur collided with trolley, driver died

Udham Singh Nagar News: दिल्ली से काशीपुर लौट रही रोडवेज बस ट्राॅली से टकराई, चालक की मौत

Tue, 06 May 2025 01:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 06 May 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus returning from Delhi to Kashipur collided with trolley, driver died
काशीपुर। दिल्ली से सवारी लेकर लौट रही काशीपुर डिपो की अनुबंधित बस का ठाकुरद्वारा से पहले हादसा हो गया। हादसे में चालक की मृत्यु हो गई। सवारियों को दूसरी बस में काशीपुर भेजा गया।
विज्ञापन


सोमवार तड़के चार बजे काशीपुर डिपो की अनुबंधित बस संख्या यूके 08 पीए 2132 ठाकुरद्वारा से 10 किलोमीटर पहले फौलादपुर में ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से टकरा गई। हादसे में अनुबंधित चालक महफूज आलम निवासी गांव गोवदवाला तहसील ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद के सिर में चोट लगने से मौत हो गई। परिचालक रवि सिंह राणा और तीन सवारी मामूली घायल हो गए। सूचना पर पहुंची ठाकुरद्वारा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायलों को अस्पताल में प्राथमिक इलाज कराया गया। सूचना पर काशीपुर एआरएम देशराज अंबेडकर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि बस रविवार दोपहर दो बजे रामनगर से दिल्ली गई थी। रात दस बजे दिल्ली से काशीपुर के लिए चली थी। सुबह ठाकुरद्वारा के गांव फौलादपुर के पास हादसा हुआ। बस में कुल 28 सवारियां थीं। जिन्हें दूसरी बस से काशीपुर भेजा गया। क्षतिग्रस्त बस चौकी में खड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed