{"_id":"685eee055c7728d32f0a1ddd","slug":"roadways-and-private-buses-are-not-stopping-at-the-designated-place-kashipur-news-c-235-1-ksp1006-128880-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: निर्धारित स्थान पर नहीं रुक रहीं रोडवेज व निजी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: निर्धारित स्थान पर नहीं रुक रहीं रोडवेज व निजी बसें
Sat, 28 Jun 2025 12:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 28 Jun 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। शहर में बढ़ते यातायात के दबाव व जाम की समस्या से जूझते शहरवासियों को निजात दिलाने के लिए लगभग एक वर्ष पूर्व पुलिस-प्रशासन ने शहर के मुख्य मार्ग पर रोडवेज व निजी बस के लिए स्टाॅप के स्थान चयनित किए थे। निजी बस संचालकों व रोडवेज डिपो अधिकारियों को निर्देश दिया था, कि वह अपनी बसों को नियत स्थान पर रोके। इसमें मुख्य रूप से मुरादाबाद रोड पर सीओ कोठी के पास स्थित यात्री प्रतिक्षालय, मुख्य चौराहा व स्टेडियम तिराहा पर बस रोकने के निर्देश दिए थे। साथ ही कहा था कि इसके अलावा रास्ते में कभी भी बस को रोका नहीं जाएगा। समय गुजरने के साथ रोडवेज व निजी बस चालक अपनी मनमर्जी से बसों का जहां-तहां रोक कर सवारी चढ़ाते-उतारते हैं, जिसके कारण दिन में कई बार जाम की समस्या खड़ी हो जाती है।
टांडा तिराहा पर कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
काशीपुर। आरओबी बनने के बाद से मुरादाबाद रोड स्थित टांडा तिराहा सबसे अधिक व्यस्त रहने लगा है। यहां पर रामनगर रोड, टांडा उज्जैन व मुरादाबाद रोड की ओर से दिनभर सैकड़ों छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही होती है। वहीं मुरादाबाद रोड स्थित टांडा तिराहा के मुहाने पर ही दिनभर निजी व रोडवेज बसों के इंतजार में यहां सवारियों को खड़ा देखा जा सकता है। ऐसे में कभी भी कोई व्यक्ति वाहनों की चपेट में आ सकता है। जबकि यहां पर पुलिसकर्मी भी तैनात रहते हैं।
सीओ, दीपक सिंह ने बताया कि बस स्टाॅप के संबंध में जानकारी करके बसों को तय स्थान पर ही रुकने की अनुमति होगी। यदि कोई बस चालक नियत स्टाॅप के अलावा रास्ते पर कहीं बस रोकता है तो कार्रवाई की जाएगी।