फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Road Reparing Delay from ages

सरकरा मार्ग की बदहाली से जनता परेशान, सुध लेने वाला कोई नहीं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
Road Reparing Delay from ages
सुल्तानपुर पट्टी। ग्राम सरकरा को जाने वाले मार्ग के हाल बेहाल हैं। मार्ग के लिए ग्रामीण कई बार प्रदर्शन कर चुके हैं बावजूद इसके न ही प्रशासन और जनप्रतिनिधि उनकी सुध नहीं ले रहे। ग्रामीणों का कहना है कि मार्ग खराब होने से बीमार लोगों को अस्पताल और बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी होती है।
विज्ञापन

23 साल पहले बना यह छह किमी मार्ग रामजीवनपुर, हाथी कुंडा, कोसी कांटा, तरनपुरा, जोगीपुरा और पिपलिया गांव को जोड़ता है। बरसात में मार्ग के गड्ढों में पानी भरने से सड़क पर खतरे का सफर करना पड़ता है। मार्ग की दुर्दशा को लेकर आक्रोशित लोगों ने बुधवार को भी प्रदर्शन कर मार्ग की दशा सुधारने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में शकील, हुसैन, अल्फेज, मो. जान, रईस, राफिया, फैजुल आदि थे।
विज्ञापन

- 20 साल पहले हम भी इसी टूटे रास्ते से गुजरते थे अब हमारे पोते भी इसी टूटे रास्ते से स्कूल जाया करते हैं। रास्ते के खराब होने के कारण बरसात के दिनों में सबसे अधिक परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इबले हसन, ग्रामीण
ग्राम सरकार की सड़क खराब होने के कारण सबसे बड़ी समस्या शादी या अन्य किसी तरह का कार्यक्रम आयोजित करने पर होती है। टूटी सड़क को लेकर कई लोग यहां रिश्ता देने या लेने को तैयार नहीं होते।
- मो. उस्मान, ग्रामीण
सड़क निर्माण को लेकर 20 साल से मंत्रियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के चक्कर काट रहे हैं। देहरादून तक शिकायती पत्र भी दे चुके हैं। लेकिन अभी तक किसी ने भी सड़क निर्माण की सुध नहीं ली।

- नबी हसन, ग्रामीण
सड़क खराब होने के कारण बीमारों को लेने एंबुलेंस वाले गांव में आने से मना कर देते हैं जिससे गंभीर मरीज को अस्पताल ले जाने में परेशानी होती है। गर्भवती महिलाएं भी अस्पताल नहीं पहुंच पाती।
- मुनव्वर हुसैन, ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed