{"_id":"68a2318e87b9ad0d170de70a","slug":"road-needs-to-be-construction-khatima-news-c-236-1-ktm1001-110928-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: कच्ची सड़क से रोजाना पॉलीटेक्निक पहुंचते हैं 400 छात्र-छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: कच्ची सड़क से रोजाना पॉलीटेक्निक पहुंचते हैं 400 छात्र-छात्राएं
Mon, 18 Aug 2025 01:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 18 Aug 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
खटीमा। राजकीय पॉलीटेक्निक खटीमा में प्रतिदिन करीब 400 छात्र-छात्राएं कीचड़मुक्त कच्ची सड़क से होकर पहुंचते हैं। कॉलेज प्रबंधन कई बार सड़क निर्माण की मांग प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से कर चुका है लेकिन अब तक इसका समाधान नहीं हुआ है।
वर्ष 2013 में तत्कालीन विधायक सीएम पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से खटीमा में राजकीय पॉलीटेक्निक खुला था। वर्तमान में यहां सिविल, इलेक्ट्रिकल, आईटी व फार्मेसी शाखा के लगभग 400 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं।
कॉलेज के लिए सितारगंज मार्ग से गुजरने वाले रास्ते का करीब 125 मीटर हिस्सा अभी भी कच्चा होने के कारण बरसात के मौसम में कीचड़ की समस्या रहती है जबकि आशीर्वाद पैलेस से कॉलेज को जाने वाले करीब 300 मीटर कच्चे मार्ग पर विद्यार्थियों का कीचड़ के कारण सड़क पर चलना भी दूभर हो रहा है। कॉलेज के अध्यापक और अन्य स्टाफ भी इसी मार्ग से पहुंचते हैं।