फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   road maintinese

302 सड़कों की मरम्मत को जिला योजना में स्वीकृति

Mon, 19 Jan 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर)
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर) Updated Mon, 19 Jan 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
road maintinese
जिले के बदहाल मार्गों के ठीक होने की उम्मीदें बढ़ गई हैं। शीघ्र 302 संपर्क मार्गों के बनने का रास्ता साफ हो गया है। चालू जिला योजना मद में ही सड़क निर्माण कार्यों को स्वीकृति मिल चुकी है। लोनिवि ने शीघ्र मार्ग निर्माण कराने के मकसद से टेंडर प्रक्रिया शुरू करा दी है।
विज्ञापन

बता दें कि जिले के अधिकांश संपर्क मार्गों की दशा बेहद खराब है। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में तमाम संपर्क मार्ग बनाए तो गए हैं, मगर इनकी स्थिति इतनी बदतर है कि ग्रामीणों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जिलेभर से ब्योरा जुटाकर लोनिवि ने जिला योजना में सड़कों की मरम्मत का प्रस्ताव दिया था। सूत्रों के अनुसार सभी 302 संपर्क मार्गों के मरम्मत को 2014-15 की कार्ययोजना में मंजूर कर लिया गया है। इन कार्यों पर 49.72 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। जसपुर में 9.24 किमी के 45 संपर्क मार्ग, काशीपुर में 11.16 किमी केे 33 मार्ग और बाजपुर में 10.98 किमी के 43 मार्गों की दशा सुधारी जाएगी। गदरपुर में 14.86 किमी के 83 मार्ग, रुद्रपुर में 15.27 किमी के 60 मार्ग, सितारगंज में 10 किमी के 19 और खटीमा में 22.54 किमी के 37 संपर्क मार्गों की दशा सुधारने का रास्ता साफ हो गया है। जिलेभर में 94.05 किमी के 320 संपर्क मार्गों की मरम्मत की जानी है। लोनिवि अधिशासी अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी डा. पंकज कुमार पांडेय ने संपर्क मार्गों की मरम्मत को स्वीकृति प्रदान कर दी है। बताया कि विभाग टेेंडर प्रक्रिया में जुट गया है,जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed