{"_id":"692c9765d3c27af6e90a832c","slug":"road-construction-has-not-started-even-after-three-months-of-laying-the-foundation-stone-kashipur-news-c-235-1-ksp1002-135696-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: शिलान्यास के तीन महीने बाद भी सड़क निर्माण नहीं हुआ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: शिलान्यास के तीन महीने बाद भी सड़क निर्माण नहीं हुआ शुरू
Mon, 01 Dec 2025 12:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 01 Dec 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। नगर निगम की ओर से सड़क का शिलान्यास करने के तीन महीने बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। वार्डवासी सड़क निर्माण का इंतजार कर रहे हैं।
निगम प्रशासन ने वार्ड नंबर 27 के मोहल्ला सिंघान व वार्ड नंबर 32 के मोहल्ला कटोराताल के बीच पुलिस चौकी से खान मेडिकल स्टोर तक सीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य का तीन महीने पहले शिलान्यास किया था। इस सड़क का निर्माण 17.07 लाख की लागत से होना है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह सड़क क्षेत्र की मुख्य सड़क में शुमार है और यहां लोगों की आवाजाही बहुत अधिक है। इस सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं। इस मार्ग से आगे चार इंटरमीडिएट, दो जूनियर स्कूल, बड़ा गुरुद्वारा ननकाना साहिब, प्राचीन नागनाथ मंदिर, जैन मंदिर व बाबा भुल्लन शाह मजार है। तीन महीने से अधिक समय गुजर गया मगर अब तक सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका। वहां लगाए गए शिलापट में दरारें भी आने लगी हैं।
कोट
मोहल्ला कटोराताल क्षेत्र में पुलिस चौकी से खान मेडिकल स्टोर तक सड़क निर्माण कार्य किन्हीं कारणों से अब तक शुरू नहीं हो सका था। लगभग एक सप्ताह में इस मार्ग का निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। - रविंद्र सिंह बिष्ट, नगर आयुक्त, काशीपुर