{"_id":"5e0cebc08ebc3e87dd3c8ffb","slug":"road-accidents-killed-the-only-sons-of-two-families-khatima-news-hld3679035172","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो परिवारों के इकलौते बेटों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दो परिवारों के इकलौते बेटों की मौत
विज्ञापन
खटीमा। थर्टी फर्स्ट के दिन सड़क हादसों में दो घरों के इकलौते बेटों की मौत हो गईं, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
चकरपुर पुलिस चौकी इंचार्ज एसआई देवेंद्र राजपूत ने बताया कि मंगलवार की देर रात टनकपुर हाईवे पर शिव मंदिर के पास खटीमा से आ रही कार (यूपी 25सीएफ 2026) ने बाइक (यूपी06एवी 9456) को रौंद दिया। हादसे में मूलरूप से लोहाघाट नरसौं और हाल निवासी चारूबेटा, मुंडेली निवासी बाइक सवार शेर सिंह सामंत (24) पुत्र मोहन सिंह की मौत हो गई। चालक कार को छोड़कर फरार हो गया। इधर, पुलिस को घटनास्थल से आधार कार्ड और मोबाइल फोन मिला।
मोबाइल लॉक होने की वजह से पुलिस परिजनों को सूचना नहीं दी पाई। सुबह फोन आने पर पुलिस ने परिजनों को मौत की सूचना दी। बुधवार सुबह पोस्टमार्टम हाउस पर शोकाकुल परिजनों का जमावड़ा रहा। शेर सिंह के चाचा डूंगर सिंह ने बताया कि बीए उत्तीर्ण के बाद आईटीबीपी में भर्ती की लिखित परीक्षा पास कर चुका था, जो कॉल लेटर का इंतजार कर रहा था। शेर सिंह की बहन रेखा 12वीं में पढ़ती है। चाचा अर्जुन सिंह ने बताया कि वह अपनी मां की बड़ी बहन व ताऊ भगवान सिंह के घर टनकपुर में थर्टी फर्स्ट मनाने के लिए देर शाम घर से निकला था। घर वाले मना भी कर रहे थे, लेकिन वह जिद करता रहा। एसआई राजपूत ने बताया कि कार चालक की तलाश की जा रही है, कार के बरेली के एक व्यक्ति के नाम होने की बात कही गई।
विज्ञापन
थर्टी फर्स्ट मनाके लौट रहे बाइक सवार की हादसे में मौत, दूसरा घायल
खटीमा। झनकईया थाने के एएसआई प्रताप मेहरा ने बताया कि 108 एंबुलेंस के स्टॉफ को मंगलवार की देर रात लोहियाहेड रोड पर सूूखी नहर के पास हादसे की सूचना मिली। इस पर 108 सेवा से वार्ड 16 निवासी कमल (18) पुत्र अशोक दयाल और रितेश (22) पुत्र रामनाथ को सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉ. मिथुन विश्वास ने कमल को मृत घोषित कर दिया।
एएसआई मेहरा ने बताया कि बुधवार सुबह अस्पताल में कमल के ताऊ राजकुमार, रिश्तेदार बलवीर और रघुवीर आदि ने बताया कि वह तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था और उससे छोटी बहन 20 वर्षीय अंजलि और 18 वर्षीय कंचन हैं। बताया कि वह वार्ड के ही युवक रितेश के साथ बाइक से लोहियाहेड में थर्टी फर्स्ट मनाकर लौट रहा था। घायल रितेश ने बताया कि लोहियाहेड में दोस्तों के साथ थर्टी फर्स्ट मनाकर वह दोनों लौट रहे थे कि रात सूूखी नहर के पास हादसा हो गया और दोनों बेहोश हो गए। रात ढाई बजे उसे कुछ होश आया तो उसने फोन और राहगीराें को रोकने का प्रयास किया। तड़के करीब तीन बजे दोनों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां कमल को मृत घोषित कर दिया।
अनियंत्रित स्कूटी ब्रेकर पर गिरी, दो घायल
खटीमा। अस्पताल में भर्ती छिनकी निवासी नीरज चौसाली (22) पुत्र केशव चौसाली ने बताया कि वह स्कूटी से रिश्ते के भाई जीवन चौसाली के साथ थर्टी फर्स्ट मनाने के लिए मंगलवार रात करीब नौ बजे जा रहा था। इस बीच, चकरपुर-नौगवांनाथ मार्ग पर स्पीड ब्रेकर के पास स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर गई। इसमें दोनों घायल हो गए। बताया कि बगियाघाट के पास जश्न का प्रोग्राम था लेकिन पहले ही हादसा हो गया। डॉ. केसी पंत और चीफ फार्मासिस्ट केएस वल्दिया ने घायलों का उपचार किया।