फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Richa Kalktret roared Factory Workers

कलक्ट्रेट में गरजे रिचा फैक्ट्री के श्रमिक

Fri, 10 Jun 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो ऊधमसिंह नगर
अमर उजाला ब्यूरो ऊधमसिंह नगर Updated Fri, 10 Jun 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
Richa Kalktret roared Factory Workers
प्रदर्शन करते मजदूर - फोटो : amar ujala
 काशीपुर में रामनगर रोड पर स्थित रिचा इंडस्ट्रीज के श्रमिकों ने उत्पीड़न के खिलाफ शुक्रवार रिचा श्रमिक संगठन के बैनर तले कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने फैक्ट्री में श्रम कानूनों को लागू करने और निकाले गए मजदूर साथियों को बहाल करने की पुरजोर मांग की। बाद में डीएम को ज्ञापन सौंपा। 
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि फैक्ट्री प्रबंधन लंबे समय से उनका उत्पीड़न कर रहा है। फैक्ट्री से गैर कानूनी तरीके से श्रमिकों को बाहर निकाला जा रहा है। निकाले गए श्रमिकों की बहाली और उत्पीड़न बंद करने की मांग को लेकर फैक्ट्री के श्रमिक 20 सितंबर से अपनी मांगों का लेकर आंदोलनरत हैं। लेकिन, प्रबंधन अपनी हठधर्मिता नहीं छोड़ रहा है। श्रमिकों का उत्पीड़न रोकने में काशीपुर प्रशासन ने भी कोई दिलपचस्पी नहीं दिखाई, जिससे श्रमिकों में रोष है। श्रमिकों ने छह बर्खास्त साथियों की बहाली और फैक्ट्री में श्रम कानूनों का सख्ती से पालन कराए जाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में बलदेव सिंह, अरुण कुमार, खीमानंद, मनप्रीत, गुरुप्रीत सिंह, राधेश्याम, साकेत रावत, राकेश कुमार, महेंद्र, विजय पाल, दीपू सिंह, जगदीश सिंह, बलदेव सिंह, अमित कुमार, नरेश कुमार, मनवीर, मनोज यादव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed