फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Returned a bag worth 60 thousand rupees

Udham Singh Nagar News: 60 हजार रुपये का बैग लौटाया

Sat, 24 May 2025 01:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 24 May 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Returned a bag worth 60 thousand rupees
जसपुर। गरीब महिला को 60 हजार रुपयों का बैग लौटाकर ग्रामीण ने ईमानदारी की मिसाल कायम की है। झूले खत्ते निवासी रिंकी की बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना की किस्त आई थी। इसी किस्त के 60 हजार रुपये निकालकर वह घर जा रही थी।
विज्ञापन

अचानक महिला का पैसों एवं अन्य जरूरी अभिलेख से भरा बैग पतरामपुर मार्ग पर कहीं गिर गया। इस बात की जानकारी उन्हें तब मिली जब वह घर पहुंची। उन्होंने आनन-फानन घर के रास्ते पर बैग तलाश किया लेकिन नहीं मिला।
विज्ञापन

शुक्रवार को भगवंतपुर गांव निवासी रोशन सिंह बैग लेकर पतरामपुर चौकी पहुंचे। बैग में रखे अभिलेख से मिले नंबर पर महिला से संपर्क किया गया। महिला के चौकी पहुंचने पर ग्रामीण ने महिला को पैसों से भरा बैग वापस लौटा दिया। ग्रामीण ने बताया कि यह बैग उन्हें पतरामपुर बाईपास पर मिला था। ग्रामीण की इस ईमानदारी की सभी ने सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed