फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Retired military officer husband and friend accused of physical abuse

रिटायर सैन्य अधिकारी पति और मित्र पर शारीरिक शोषण का आरोप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Retired military officer husband and friend accused of physical abuse
काशीपुर। एक महिला ने सैन्य अफसर रहे पति और उसके मित्र के खिलाफ मारपीट कर शारीरिक शोषण करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी एक महिला ने सोमवार को कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि करीब 30 वर्ष पूर्व उसका विवाह हुआ था। वर्तमान में उसके पति सेना से सेवानिवृत्त हैं। उसकी तीन बेटियां है, जिनमें से एक बेटी की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन

बेटियों के बाहर होने के कारण वह और उसका पति एक-डेढ़ साल से अकेले ही घर पर रह रहे हैं। महिला का आरोप है कि उसके पति दूसरी औरतों के संपर्क में हैं। महिला ने बताया कि पति अकसर लोगों को घर में बुलाकर उनके साथ शराब पीता है। इस दौरान पति उस पर दोस्तों के साथ संबंध बनाने का भी दबाव डालता है। पति उसका शारीरिक शोषण कर वीडियो इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देता है। साथ ही उससे मारपीट कर आपत्तिजनक वीडियो बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने कहा कि बीती एक नवंबर को शाम करीब 6:30 बजे क्षेत्र निवासी अजय सिंह पति से मिलने के लिए घर आया। आरोप है कि पति की शह पर अजय ने किचन में घुसकर उसके साथ आपत्तिजनक हरकतें कीं। विरोध करने पर उक्त युवक जबरदस्ती करने लगा। इस दौरान पति उसकी वीडियो बनाने लगा। वह वहां से भागकर बेडरूम में पहुंची, जहां पति और उसके दोस्त ने उससे दुष्कर्म किया और मारपीट कर उसे कमरे में बंद कर दिया।

इस दौरान आरोपियों ने उसका मोबाइल भी चूल्हे पर रखकर जला दिया। महिला ने अपनी बेटियों को आपबीती सुनाई। बेटियों के हिम्मत बंधाने पर 10 दिन बाद महिला ने पुलिस को तहरीर सौंपी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 376, 377, 323 व 506 के तहत केस दर्ज कर लिया है। विवेचना अधिकारी ने मुकदमे के संबंध में पीड़िता से जानकारी जुटाई। समाचार लिखे जाने तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed