फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Retired CRPF sub-inspector duped of Rs 60 lakhs through digital arrest in rudrapur

Digital Arrest: सीआरपीएफ के रिटायर्ड दरोगा को डिजिटल अरेस्ट कर ठगे 60 लाख, 72 घंटे बंधक बनाया

Wed, 23 Jul 2025 12:16 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 23 Jul 2025 12:16 PM IST
सार

साइबर ठगों ने नैनीताल जिले के एक रिटायर्ड सीआरपीएफ कर्मी को मनी लॉन्ड्रिंग के केस में फंसाने का डर दिखाकर डिजिटल अरेस्ट कर दिया। तीन दिन डिजिटल अरेस्ट रखने के बाद पीड़ित के खातों से दूसरे खातों में 60 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।

विज्ञापन
Retired CRPF sub-inspector duped of Rs 60 lakhs through digital arrest in rudrapur
डिजिटल अरेस्ट (सांकेतिक तस्वीर)

विस्तार

साइबर ठगों ने नैनीताल जिले के एक रिटायर्ड सीआरपीएफ कर्मी को मनी लॉन्ड्रिंग के केस में फंसाने का डर दिखाकर डिजिटल अरेस्ट कर दिया। तीन दिन डिजिटल अरेस्ट रखने के बाद पीड़ित के खातों से दूसरे खातों में 60 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। पीड़ित की तहरीर पर कुमाऊं साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन रुद्रपुर में ठगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

नैनीताल जिले के रहने वाले खेम सिंह ने दर्ज कराए केस में कहा है कि तीन जुलाई को उनके नंबर पर अज्ञात नंबर से काल आई थी। कॉलर ने खुद को टेलीकॉम अधिकारी बताते हुए कहा कि उनके आधार नंबर से सिम लेकर अन्य लोगों को ब्लैकमेल किया जा रहा है। इसके बाद खुद को सर्विलांस साइबर क्राइम ब्रांच मुंबई के अधिकारी बताने वाले विजय खन्ना ने वीडियो कॉल पर बात की।

विज्ञापन
उसने कहा कि उनके नाम का बैंक खाता केनरा बैंक मुंबई में चल रहा है और इस पर मनी लॉन्ड्रिग का केस दर्ज है। इसमें 68 करोड़ का लेन देन किया गया है। गिरोह के सरगना ने कैनरा बैंक के खाते में भी 68 लाख रुपये भेजे हैं। उनसे बैंक एवं पोस्ट आफिस खातों व जमीन जायदाद की जानकारी मांगी गई। उनको सर्विलांस से नजर रखने व डिजिटल अरेस्ट में रहने को कहा गया। उनके खिलाफ मुंबई में शिकायत दर्ज होने और मुंबई जाने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अदालत का आदेश भी व्हाट्सएप किया
खेम सिंह ने बताया कि बदमाशों ने उनके व्हाट्सएप नंबर पर चार जुलाई को अदालत का आर्डर भेजा गया। उनको डिजिटल अरेस्ट कर परिवार और बच्चों से बात नहीं करने और 24 घंटे मोबाइल उनसे जुड़ा होने की बात कही गई। उनको सारी जमा पूंजी का सत्यापन कराने की बात कही। 24 से 72 घंटे के अन्दर तक जांच होने की बात कही थी। उनके झांसे में आकर उसने बैंक खातों का ब्योरा बता दिया। इस पर उनको सारी एफडी तोड़कर आरटीजीएस से बताये गए बैंक डिटेल्स में भेजने को कहा गया। इस पर उन्होंने व्हाट्सएप पर भेजे गये विभिन्न बैंक खातों में चार जुलाई से 17 जुलाई तक अलग-अलग बार 60 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। 16 जुलाई को उन्होंने बेटे जितेन्द्र सिंह से पांच लाख रुपये की मांग की। बेटा शिक्षा विभाग कपकोट में तैनात है और वह छुट्टी लेकर घर आ गया। इस पर उनको ठगी होने की जानकारी मिली।

पीड़ित ने 20 जुलाई को 1930 नंबर पर शिकायत दर्ज कराई थी। नैनीताल जिले के निवासी पीड़ित की तहरी पर केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है। अरूण कुमार, प्रभारी, कुमाऊं साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed