{"_id":"5f97149b8ebc3e9b902834f7","slug":"religious-institution-secretary-arrested-for-abetment-to-suicide-sitarganj-news-hld4019581119","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्महत्या के लिए उकसाने में धार्मिक संस्था के सचिव गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्महत्या के लिए उकसाने में धार्मिक संस्था के सचिव गिरफ्तार
विज्ञापन
नानकमत्ता पुलिस की हिरासत में केहर सिंह।
- फोटो : SITARGANJ
नानकमत्ता। पुलिस ने सेवादार को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वांछित नगर की एक धार्मिक संस्था के सचिव केहर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया हैै। आरोपी ने अपनी गिरफ्तारी पर रोक के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था। कोर्ट से याचिका खारिज होने पर पुलिस ने यह कार्रवाई की। मामले में निवर्तमान महासचिव प्रीतम सिंह संधू अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
सोमवार को थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट ने पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर सिसईखेड़ा के पास से धार्मिक संस्था की प्रबंधक कमेटी के सचिव वार्ड संख्या पांच निवासी केहर सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
थानाध्यक्ष भट्ट ने बताया कि 16 जून को सेवादार रिसपाल सिंह ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसके भाई सेवादार जगरूप सिंह ने प्रबंधक कमेटी के महासचिव खेमपुर गूलरभोज कैनाल कॉलोनी थाना गदरपुर निवासी प्रीतम सिंह संधू और सचिव केहर सिंह की प्रताड़ना से तंग आकर 14 जून 2019 को जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
आरोपी संधू अब निवर्तमान महासचिव हैं। रिसपाल की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपियों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट में अपील की थी, जिसे छह अक्तूबर को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया। इसके बाद दोनों आरोपी फरार थे। सोमवार को पुलिस ने केहर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई दीपक कौशिक, कांस्टेबल रोहित चौधरी आदि शामिल थे।