{"_id":"5e3322458ebc3e4b605d02ec","slug":"released-the-book-the-eight-days-kashipur-news-hld37157158","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘वो आठ दिन’ पुस्तक का किया विमोचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘वो आठ दिन’ पुस्तक का किया विमोचन
विज्ञापन
काशीपुर में पुस्तक का विमोचन करती नेता प्रतिपक्ष व अन्य अतिथि। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। एक समारोह में कांग्रेस नेता मुक्ता सिंह की ओर से रचित पुस्तक वो आठ दिन का विमोचन नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश और जसपुर विधायक आदेश चौहान ने संयुक्त रूप से किया।
बृहस्पतिवार को गढ़वाल सभा स्थित रुद्राक्ष गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में मुक्ता सिंह ने अपने उन दिनों की स्थिति और जेल में बिताए आठ दिनों के अनुभव बताते हुए कहा कि उन आठ दिनों ने उन्हें और अधिक मजबूत किया है।
किताब पढ़कर ही पाठक उनके जेल में बिताए दिनों की दास्तान जान पाएंगे। मुक्ता सिंह ने बताया कि जेल में उनके साथ सजायाफ्ता कैदी ने उनसे कहा कि आप जेल की रोटी अवश्य खाएं क्योंकि आपकी किस्मत में जेल की रोटी लिखी है। इसके बाद मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष डॉ. हृदयेश, विधायक चौहान, पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज जोशी, महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल ने भी किताब पर अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
वहां पर इंदूमान, विधायक हरभजन सिंह चीमा, दीपिका गुड़िया आत्रेय, मुशर्रफ हुसैन, विमला गुड़िया, मिकी कपूर, उमा वात्सल्य, विनोद वात्सल्य, अरुण चौहान, उमेश जोशी, बार एसोसिएशन अध्यक्ष इंदर सिंह, रचना सिंह, शफीक अंसारी, रवि सिंह, अनुराग सिंह, शशांक सिंह आदि मौजूद थे।