{"_id":"68e80e411a46d5c4e70d2c4f","slug":"registration-for-the-national-youth-festival-can-be-done-till-15th-kashipur-news-c-235-1-ksp1004-133337-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: राष्ट्रीय युवा महोत्सव के लिए 15 तक करा सकते हैं पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: राष्ट्रीय युवा महोत्सव के लिए 15 तक करा सकते हैं पंजीकरण
Fri, 10 Oct 2025 01:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 10 Oct 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। राष्ट्रीय युवा महोत्सव के तहत नृत्य, चित्रलेखा, लोकगीत, काव्य लेखन आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके लिए छात्र-छात्राओं को 15 अक्तूबर तक माई भारत पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा।
युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से स्वामी विवेकानंद की स्मृति में 29वें राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन होगा। इसके लिए 15 अक्तूबर तक माई भारत पोर्टल पंजीकरण कर सकते हैं। जिला युवा कल्याण अधिकारी भूपेंद्र सिंह रावत ने बताया कि सांस्कृतिक और नवाचार ट्रैक में भाषण, कहानी लेखन, चित्रकारी, लोक नृत्य, लोकगीत, काव्य लेखन, नव प्रवर्तन और विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित होगी।खंड शिक्षाधिकारी ने स्कूलों के प्रधानाचार्य को पत्र जारी कर प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पोर्टल पर पंजीकरण कराने के निर्देश दिए हैं। युवा महोत्सव में पंजीकरण करने के लिए 15 से 29 वर्ष आयु सीमा रखी गई है। खेल प्रशिक्षण विमल पांडे ने बताया कि राष्ट्रीय युवा महोत्सव के तहत विभिन्न प्रतियोगिता होंगी। इसकी अभी तिथि घोषित नहीं हुई है। संवाद