फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   REena and Muskan got selected.

उत्तराखंड महिला क्रिकेट टीम में जिले की रीना व मुस्कान का चयन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
REena and Muskan got selected.
मुस्कान खान। - फोटो : RUDRAPUR
ऊधमसिंह नगर की दो महिला क्रिकेट खिलाड़ियों रीना व मुस्कान का चयन उत्तराखंड की सीनियर महिला क्रिकेट टीम में हो गया है।
विज्ञापन

रुद्रपुर की मलिक कॉलोनी निवासी मुस्कान खान पुत्री मोहम्मद सलीम बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज टीम में शामिल हुई हैं।
जबकि मुुखर्जी नगर, काशीपुर निवासी रीना जिंदल पुत्री सत्यपाल सिंह का चयन ऑलराउंडर के रूप में हुआ है। रीना बल्लेबाजी के साथ-साथ एक स्पिन गेंदबाजी भी करती हैं। दोनों प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का नाम उत्तराखंड की सीनियर महिला क्रिकेट टीम की 20 सदस्यीय टीम में शामिल है। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ ऊधम सिंह नगर के जिला अध्यक्ष अजय तिवारी ने कहा कि दोनों प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन होना गर्व की बात है।

जिला सचिव नूर आलम ने कहा कि उत्तराखंड की क्रिकेट टीम बीसीसीआई की महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में प्रतिभाग करने के लिए पुणे पहुंच गई हैं। उत्तराखंड का पहला मुकाबला 31 अक्टूबर को मुंबई से, एक नवंबर को रेलवे से, तीन नवंबर को चंडीगढ़ से, चार नवंबर को उड़ीसा से और छह नवंबर को तमिलनाडु से होगा। सभी मैच पुणे में खेले जाएंगे। वहां पर गौरव तिवारी, राहुल पवार, गौरव तिवारी, अर्जुन , आफताब आलम, संदीप ,मो. इदरीश, जितेंद्र सिंह ,जितेंद्र छावड़ा, शैलेश कुमार थे।

रीना जिंदल।

रीना जिंदल।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed