{"_id":"5dee97078ebc3e8796392a4c","slug":"red-markings-in-meena-bazaar-sitarganj-news-hld3649238116","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीना बाजार में लाल निशान लगने से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीना बाजार में लाल निशान लगने से हड़कंप
विज्ञापन
सितारगंज मीना बाजार में व्यापारियों के साथ वार्ता करते पूर्व विधायक नारायण पाल।
- फोटो : SITARGANJ
सितारगंज। प्रशासन ने मीना बाजार की सड़क की नाप शुरू कर दी है और 30 फुट चौड़ी सड़क के लिए दोनों तरफ भवनों और दुकानों पर लाल निशान लगाए। इससे बाजार के लोगों में खलबली मच गई। कई जगहों पर लोगों ने इसका विरोध भी जताया।
लोक निर्माण विभाग की ओर से प्रस्तावित नौ दिसंबर से अतिक्रमण हटाने का अभियान हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के कारण नहीं चल सका। प्रशासन ने मीना बाजार की सड़क को चौड़ा करने के लिए चिन्हीकरण का कार्य शुरू कर दिया। सोमवार को खटीमा के तहसीलदार यूसुफ अली के नेतृत्व में लोनिवि की टीम ने बिज्टी चौराहा से मीना बाजार के तिराहा तक अतिक्रमण चिह्नित कर लाल निशान लगाए।
व्यापारियों ने लोनिवि की इस कार्रवाई का विरोध भी जताया। कहा कि मीटर की सड़क है और लोनिवि 30 फुट पर निशान लगा रहा है, यह गलत है। व्यापारियों ने पालिकाध्यक्ष हरीश दुबे को ज्ञापन दिया और कार्रवाई की मांग की। इधर, तहसीलदार ने कहा कि चिन्हीकरण की कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में नगरवासी संयुक्त मजिस्ट्रेट से मिलकर अपना पक्ष रख सकते हैं। वहां लोनिवि के जेई सतपाल सिंह आदि थे। वहां शाकिर अली, रवि रस्तोगी, मकबूल अहमद, अलताफ हुसैन, बाल किशन, महेश आदि थे।
विज्ञापन
नगरवासियों ने संयुक्त मजिस्ट्रेट को घेरा
सितारगंज। नगरवासियों और व्यापारियों ने संयुक्त मजिस्ट्रेट का घेराव कर लोनिवि पर राजनीतिक दबाव में गरीबों को उजाड़ने की कोशिश करने का आरोप लगाया। कहा कि जेलकैंप मार्ग की सड़क नौ मीटर और मीना बाजार की आठ मीटर चौड़ी सड़क है। सुंदरीकरण के नाम पर अन्य विभागों की जमीनों पर कब्जा बताया जा रहा है।
संयुक्त मजिस्ट्रेट ने व्यापारियों को पक्ष रखने के लिए 12 दिसंबर को सुबह दस बजे की तारीख दी। वहां पर पूर्व विधायक नारायण पाल, पालिकाध्यक्ष, सभासद रवि रस्तोगी, नितिन चौहान, हरीश गोयल, कृष्ण पोद्दार, बलराम देवगन, हरीश जोशी, रहमत हुसैन, राकेश गोगना, अबरार अहमद आदि थे।

सितारगंज मीना बाजार में नपत कर लाल निशान लगाते लोनिवि कर्मी।- फोटो : SITARGANJ