{"_id":"64442ca2b76992ede30ea3da","slug":"red-for-gst-in-usnagar-rudrapur-news-c-8-1-119836-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: फैक्टरी में 35 घंटे तक खंगाले जीएसटी से जुड़े दस्तावेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: फैक्टरी में 35 घंटे तक खंगाले जीएसटी से जुड़े दस्तावेज
Sun, 23 Apr 2023 12:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 23 Apr 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
दिनेशपुर। नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन काबल सिंह के बुक्सौरा स्थित जग्गा पैकिंग इंडस्ट्रीज में दस्तावेजों की जांच के बाद राज्य कर विभाग की टीम देहरादून लौट गई। टीम ने करीब 35 घंटे से अधिक समय तक फैक्टरी में जीएसटी संबंधी दस्तावेजों की जांच की। टीम ने जांच में कईं बड़ी खामियां पकड़ी हैं। इसके बाद फैक्टरी के मैनेजर और कुछ कर्मियों को टीम ने देहरादून में तलब किया गया है। इधर स्थानीय अधिकारी इस कार्रवाई को लेकर जानकारी होने से इनकार कर रहे हैं।
बृहस्पतिवार की सुबह 11 बजे देहरादून से तीन वाहनों में आई टीम ने बेहद गोपनीय ढंग से फैक्टरी में छापा मारा था। टीम ने रुद्रपुर स्थित राज्य कर विभाग के अफसरों के साथ ही पुलिस को भी सूचना नहीं दी थी। टीम ने दो साल से अधिक समय से उत्पादों की खरीद और बिक्री से संबंधी दस्तावेजों का ब्यौरा जुटाया और इसकी एवज में भुगतान किए गए कर का भी मिलान किया। शुक्रवार की सुबह जानकारी पर मीडिया कर्मियों के साथ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी। लेकिन फैक्टरी का मुख्य गेट बंद होने के कारण अंदर किसी को जाने की इजाजत नहीं दी गई। फैक्टरी के मालिक के परिजनों के अनुसार टीम शुक्रवार रात 10 बजे के करीब लौट गई। इस मामले में फैक्टरी के मालिक काबल सिंह से संपर्क करने की कोशिश की गई, मगर उनसे संपर्क नहीं हो सका। बताया जा रहा है कि इस कार्रवाई में टीम ने बड़ी खामियां पकड़ी हैं।