{"_id":"659af0052686a112730ceb24","slug":"recruitment-of-contract-drivers-and-conductors-kashipur-news-c-235-1-ksp1003-6422-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: बाह्य एजेंसी से होगी संविदा चालक-परिचालकों की भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: बाह्य एजेंसी से होगी संविदा चालक-परिचालकों की भर्ती
Mon, 08 Jan 2024 12:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 08 Jan 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
काशीपुर। अब रोडवेज डिपो में चालक-परिचालकों की भर्ती बाह्य एजेंसी के माध्यम से की जाएगी। देहरादून की एक एजेंसी से अनुबंध न्यूनतम दरों पर हो गया है। परिवहन निगम में काफी समय से चालक-परिचालकों की कमी बनी हुई है। निगम ने बस संचालन सुचारू बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया है।
उत्तराखंड परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन के मुताबिक इस संबंध में टेंडर 30 अक्तूबर 2023 को निकाला गया था जिसमें प्लैटिनम व्यू होम सॉल्यूशन की ओर से दी गई चालक व परिचालकों की न्यूनतम दरों को स्वीकार किया गया है। देहरादून, टनकपुर और काठगोदाम रीजन में संविदा चालक-परिचालक की आपूर्ति के लिए तीन जनवरी को एजेंसी का अनुबंध हो चुका है। इसके लिए एजेंसी के अधिकृत प्रतिनिधि शाहब तसनीम ने परफार्मेंस सिक्योरिटी राशि 50 लाख रुपये जमा की है। यह अनुबंध 11 माह के लिए है, जो 11-11 माह करके दो बार बढ़ाया जा सकता है। संवाद
काशीपुर डिपो को चाहिए 16 चालक और 41 परिचालक
काशीपुर। काशीपुर डिपो के वरिष्ठ प्रभारी हरेंद्र सिंह नितवाल ने बताया कि डिपो में फिलहाल चालक-परिचालक नहीं होने से संचालन प्रभावित होता है। सफल संचालन के लिए मुख्यालय को 16 चालक और 41 परिचालकों की डिमांड भेजी गई है। संवाद