फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Record 95.53% increase in paddy procurement

Udham Singh Nagar News: धान खरीद में रिकॉर्ड 95.53 प्रतिशत की बढ़ोतरी

Mon, 24 Nov 2025 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 24 Nov 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Record 95.53% increase in paddy procurement
रुद्रपुर। प्रदेश में धान खरीद में 95.53 प्रतिशत की रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है। कुमाऊं मंडल में काशीपुर 15.29 लाख क्विंटल के साथ अव्वल है तो खटीमा 10.82 लाख क्विंटल के साथ दूसरे स्थान पर है। इसी तरह गढ़वाल मंडल में भगवानपुर 1.62 लाख क्विंटल के साथ पहले व लक्सर 1.52 लाख क्विंटल के साथ दूसरे स्थान पर है।
विज्ञापन

सरकार ने एक अक्तूबर से प्रदेश में धान खरीद शुरू की। दिसंबर तक धान खरीद होनी है। हालांकि अधिकांश किसानों का धान नवंबर तक मंडी में आकर तुल चुका है। इस बार किसानों को 2300 रुपये प्रति क्विंटल रेट दिया है। यही कारण है कि किसानों ने प्राइवेट केंद्रों व धान मिल में न जाकर मंडियों को रुख किया। उनका भुगतान भी मानकों के अनुसार तय समय पर हो रहा है। महत्वपूर्ण ये है कि प्रदेश में 23 नवंबर तक 85, 95,977.84 क्विंटल धान खरीद हो गई है। जबकि इसी तारीख में पिछले साल धान की खरीद 43,96,153.75 क्विंटल थी।
विज्ञापन

चमोली और चकराता में खरीद शून्य
गढ़वाल के दो सरकारी केंद्रों पर इस बार खरीद शून्य रही है। चमोली और चकराता में इस बार अब तक खरीद नहीं हुई। दोनों जिलों में पिछले वर्ष भी धान खरीद नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुमाऊं में धान खरीद का आंकड़ा (लाख क्विंटल में)
क्षेत्र धान खरीद
हल्द्वानी 3,73,086.31
रामनगर 1,74,750
रुद्रपुर 8,47,700.02
काशीपुर 15,29,547.97
जसपुर 6,90,755.51
सितारगंज 6,64,191.00
खटीमा 10,82,230
किच्छा 5,82,496.40
गदरपुर 5,33,524.11
बाजपुर 6,11,501.60
टनकपुर 69,407.80
नानकमत्ता 6,04,394.07
-------
गढ़वाल में धान खरीद का आंकड़ा (लाख क्विंटल में)
देहरादून 3,995.40
विकासनगर 78,053.98
ऋषिकेश 18,592
मंगलौर 1,37,489.95
लक्सर 1,57,157
हरिद्वार 1,46,904
रुड़की 1,27,294.60
कोटद्वार 183.20
चमोली 1,62,722.92
-------
वर्जन:::
धान खरीद में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है। सरकार ने क्रय केंद्रों में धान का उचित मूल्य दिया और किसानों ने मंडियों में लाकर अपना धान तुलवाया। खरीद का आंकड़ा और बढ़ने की उम्मीद है। 9 निर्मला बिष्ट, उपनिदेशक, कृषि विपणन बोर्ड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed