फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Ravi becomes chairman of Valmiki Manifest Day celebration committee

Udham Singh Nagar News: वाल्मीकि प्रकट दिवस समारोह समिति के रवि बने अध्यक्ष

Sun, 22 Sep 2024 05:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 22 Sep 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
Ravi becomes chairman of Valmiki Manifest Day celebration committee
काशीपुर। वाल्मीकि प्रकट दिवस समारोह समिति की बैठक में समिति का गठन किया गया। मोहल्ला महेशपुरा स्थित वाल्मीकि सभा भवन में बैठक की अध्यक्षता प्रेम कठैर व संचालन महेश वरदान ने किया। इस दौरान सर्वसम्मति से रवि बेदी को वाल्मीकि प्रकट दिवस समारोह समिति-2024 का अध्यक्ष मनोनीत कर उन्हें कमेटी गठन करने का अधिकार दिया गया। कमेटी अध्यक्ष ने उत्तराखंड सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य हर्ष रत्नाकर को उपाध्यक्ष, महेश वरदान को सचिव, नरेश पहलवान को उप सचिव, राजेश सौदा को कोषाध्यक्ष व हिमांशु गौरव को उप कोषाध्यक्ष मनोनीत किया। बैठक में तय हुआ गठित कमेटी अगले पांच वर्ष तक काम करेगी। 17-18 अक्तूबर को वाल्मीकि प्रकट दिवस समारोह धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। यहां पर सरपंच डीपी रत्नाकर, महेंद्र बेदी, जितेंद्र देवांतक, महेश वरदान, आरबी सिंह, हरकेश चौधरी, सुमित सौदा, राजीव कुमार, विनय चौधरी, अमित टांक, अजय बन्नू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed