फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Ratri Chaupal in Usnagar

Udham Singh Nagar News: सड़क विहीन गांवों में रात्रि विश्राम करेंगे अधिकारी

Fri, 16 Jun 2023 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 16 Jun 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Ratri Chaupal in Usnagar
खटीमा के ढाकी गांव में आयोजित रात्रि चौपाल में लोगों की समस्या सुनते सीडीओ मिश्रा।
रुद्रपुर। जिले में कई गांव मोटर मार्गों से जुड़े नहीं हैं, सीएम के आदेश के बाद सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत अब जिले के अधिकारियों को इन गांवों में रात्रि विश्राम कर ग्रामीणों की समस्या सुननी होगी।
विज्ञापन



बृहस्पतिवार की रात खटीमा के ढाकी गांव में सीडीओ विशाल मिश्रा ने रात्रि चौपाल का आयोजन किया। सीडीओ ने ग्रामीणों से उनकी आजीविका, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी ली। ग्रामीणों ने दाह व मजगमी गांव के बीच परवीन नदी पर पुल निर्माण की मांग की गई। ग्रामीणों ने कहा कि वर्तमान में ढाकी के ग्रामीणों को उत्तराखंड के अन्य क्षेत्रों तक पहुंचने के लिए यूपी से होकर गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों ने मांग की कि दाह व ढाकी गांव की ग्राम पंचायत मझोला से अलग कर पृथक ग्राम पंचायत का गठन किया जाए। इसके अतिरिक्त गांव की भूमि को नदियों से कटाव व सुरक्षा, गांव की सड़कों की मरम्मत, प्राथमिक विद्यालय ढाकी की चहारदीवारी के निर्माण, गांव में जंगली जानवरों से फल व जनमानस की सुरक्षा की मांग की गई। सीडीओ ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को ग्रामवासियों की समस्याओं के प्रभावी निस्तारण व गांव के विकास के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। वहां एसडीएम रविंद्र बिष्ट, बीडीओ असीत आनंद आदि थे।
विज्ञापन




आज मल्सी गांव में रात्रि चौपाल में पहुंचेंगे डॉ. रंजीत सिन्हा
रुद्रपुर। सीडीओ विशाल मिश्रा ने बताया कि शनिवार को मल्सी गांव में आयोजित रात्रि चौपाल में प्रभारी सचिव डॉ. रंजीत कुमार पहुंचेंगे। मिश्रा ने सभी फील्ड अधिकारियों को निर्देश दिए कि रात्रि चौपाल में विभागीय अध्यावधिक प्रगति रिपोर्ट के साथ स्वयं उपस्थित रहना सुनिश्चित करें। उन्होंने रात्रि चौपाल कार्यक्रम में सभी वांछित व्यवस्थाएं यथा समय त्रुटिरहित सुनिश्चित करने के लिए जिला पंचायतराज अधिकारी को नोडल अधिकारी व बीडीओ को सह नोडल अधिकारी नामित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed