{"_id":"611d57f88ebc3e79b801e45e","slug":"ranger-attached-to-haldwani-khatima-news-hld4349681121","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेंजर को किलपुरा रेंज से हटाकर हल्द्वानी कार्यालय किया संबद्घ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेंजर को किलपुरा रेंज से हटाकर हल्द्वानी कार्यालय किया संबद्घ
विज्ञापन
खटीमा में बनकटिया में एक घर में बरामद सागौन के गिल्टों के साथ वन विभाग टीम।
- फोटो : KHATIMA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खटीमा। तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी के डीएफओ ने किलपुरा रेंज के रेंजर आशीष मोहन तिवारी को अवैध खनन और अवैध लकड़ी के मामले में संदिग्ध भूमिका मिलने पर हल्द्वानी कार्यालय अटैच कर दिया है।
डीएफओ संदीप कुमार ने एसडीओ शिवराज चंद को किलपुरा रेंज में अवैध खनन और लकड़ी के एक मामले में गोपनीय जांच के आदेश दिए थे। प्राथमिक जांच में रेंजर आशीष मोहन तिवारी की भूमिका संदिग्ध पाई गई और उन्हें हल्द्वानी कार्यालय से संबद्ध करने की संस्तुति की गई। डीएफओ के आठ अगस्त को खटीमा दौरे पर भीरेंजर ने लापरवाही बरती थी। बताया गया कि इस दिन कामन नदी में अवैध खनन की सूचना दिए जाने के बाद वे कार्रवाई के लिए देरी से पहुंचे।
चार लाख रुपये मांगने वाला ऑडियो वायरल
खटीमा। क्षेत्र में बुधवार को एक ऑडियो वायरल हुआ है। आरोप है कि इसमें किलपुरा के रेंजर बनकटिया निवासी रमेश राणा से अवैध लकड़ी के मामले में आरोपी को बचाने के एवज में चार लाख रुपये मांग रहे हैं।
विज्ञापन
मामले में डीएफओ पूर्वी तराई वन प्रभाग संदीप कुमार ने बताया कि किलपुरा के रेंजर आशीष मोहन तिवारी को हल्द्वानी कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। मामले की जांच सितारगंज एसडीओ को सौंपी गई है। बरामद लकड़ी में एस टू केस काट दिया गया है।
-संदीप कुमार, डीएफओ तराई पूर्वी
बनकटिया में एक घर से बरामद हुए सागौन के 11 गिल्टे
खटीमा। वन विभाग की टीम ने बुधवार को बनकटिया निवासी रमेश राणा के घर में छापा मारा। एसडीओ शिवराज चंद ने बताया कि मकान स्वामी मौके से फरार था। तलाशी लेने पर घर से सागौन के 11 गिल्टे बरामद हुए। वन विभाग की टीम में धन सिंह अधिकारी, त्रिभुवन बिष्ट आदि थे।