फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   randam samples of 163 arriving from red zone Mumbai

रेड जोन मुम्बई से पहुंचे 163 लोगों के लिए रैंडम सैम्पल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 05:57 PM IST
विज्ञापन
randam samples of 163 arriving from red zone Mumbai
रुद्रपुर में बाहरी राज्यों से पहुंचे लोगों के सैम्पल लेती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : AMAR UJALA
रुद्रपुर। जिले में बृहस्पतिवार शाम तक महाराष्ट्र के मुंबई और हरियाणा के रेवाड़ी जिले से 400 से अधिक लोग रुद्रपुर पहुंचे। राधास्वामी सत्संग भवन में उनके रैंडम सैंपल लिए गए। महाराष्ट्र के रेड जोन शहर मुंबई से पहुंचे 163 लोगों को पंतनगर में संस्थागत क्वारंटीन किया गया। बाहरी राज्यों से प्रवासियों का आने का सिलसिला रात तक जारी रहा। हाईकोर्ट के आदेश के बाहर के बाद जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। बृहस्पतिवार को दोपहर के समय महाराष्ट्र और हरियाणा से 400 से अधिक लोग रुद्रपुर पहुंचे। नोडल अधिकारी यातायात संदीप सैनी ने कहा कि रेड जोन मुंबई से लोग ट्रेन से हरिद्वार तक पहुंचे थे। इसके बाद वह बसों से रुद्रपुर पहुंचे। उन्होंने कहा कि मुंबई के रेड जोन होने के कारण सभी 163 लोगों की स्वास्थ्य जांच के बाद पंतनगर में संस्थागत क्वांरटीन किया गया। उन्होंने कहा कि हरियाणा का रेवाड़ी शहर रेड जोन में नहीं आया है। उन्होंने बताया कि प्रवासी श्रमिको को लेकर एक ट्रेन लालकुआं पहुंच रही है। इसके साथ ही रात के समय भी बाहरी राज्यों से ट्रेनें पहुंचने की उम्मीद है। रेड जोन से आने वाले लोगों को संस्थागत क्वारंटीन किया जाएगा। उधर, सीएमओ डॉ. अविनाश खन्ना ने कहा कि राधा स्वामी सत्संग भवन में बाहरी राज्यों से पहुंच रहे लोगों के रैंडम सैंपल लिए जा रहे हैं। एक बस में सवार लोगों में पांच या छह रैंडम सैंपल लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शाम तक करीब 70 रैंडम सैंपल लिए जा  चुके थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed