{"_id":"653abaa81ce4596ba70ad1e4","slug":"ramleela-in-usnagar-rudrapur-news-c-235-1-ksp1002-4157-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: चटिया फार्म में कलशयात्रा के साथ रामलीला शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: चटिया फार्म में कलशयात्रा के साथ रामलीला शुरू
Fri, 27 Oct 2023 12:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 27 Oct 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
ग्राम चुकटी में रामलीला का एक दृश्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खटीमा। आदर्श रामलीला समिति की ओर से चटिया फार्म में श्री रामलीला मंचन किया जा रहा है। कलशयात्रा के साथ इसका शुभारंभ किया गया। कलशयात्रा के दौरान छलिया नृत्य और श्रीराम की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। रामलीला मंचन के पहले दिन भगवान श्रीराम के जन्म की लीला का मंचन किया गया। वहां रामलीला समिति के अध्यक्ष नरेश कलौनी, उपाध्यक्ष उमेद रावल, सोनी मेहरा, सुरेश ओली, धीरेंद्र भट्ट, चंद्र सिंह रावत, उमेद सिंह मेहरा, बसंत रावत, मनोज बुंगला, लच्छी चंद आदि थे।
केलाखेड़ा में श्रीराम लीला मंचन शुरू
केलाखेड़ा। गहलोत मार्केट में बुधवार रात से श्री सनातन धर्म रामलीला का शुभारंभ हुआ। पंडित लक्ष्मी नारायण ने पूजा की। श्रीराम लीला कमेटी के सदस्यों ने मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा सहित अन्य अतिथियों को सम्मानित किया। पहले दिन कलाकारों ने नारद मोह का मंचन किया। वहां श्रीराम लीला कमेटी के अध्यक्ष अजय कालरा, गदरपुर मंडल अध्यक्ष सुरेश खुराना, केलाखेड़ा मंडल अध्यक्ष महेंद्र कालरा, सभासद जितेंद्र चानना, यशपाल राजहंस, अनिल कालरा, गौरव शर्मा आदि रहे।
चुकटी देवरिया में हुआ मेघनाद वध
किच्छा। देवभूमि सेवा समिति की ओर से ग्राम चुकटी देवरिया में रामलीला आयोजित की जा रही है। इसमें बुधवार रात मेघनाद वध, सुलोचना सती, कुंभकर्ण वध के प्रसंग दिखाए गए। बिंदुखत्ता से आई कलाकारों की टोली ने कुमाऊंनी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। नृत्य नाटिका हीरा समधिणी सराही गई। प्रीतम दा का विशेष योगदान रहा। गीतांजलि कांडपाल ने सुलोचना का अभिनय किया। वहां कमलेंद्र सेमवाल, दीपक तिवारी, गुड्डू तिवारी, राजा भंडारी, केशव तिवारी आदि थे।
विज्ञापन
खटीमा रामलीला के कलाकारों को किया सम्मानित
खटीमा। सनातन श्री रामलीला पत्र परिषद की ओर से दो सप्ताह तक रामलीला मंचन किया गया। इसके समापन पर मंचन में सहयोग करने वाले कलाकारों, जनप्रतिनिधियों, निर्देशकों और संस्था के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। वहां संस्था के अध्यक्ष इंद्रेश कुमार गुंबर, मनोज वाधवा, संतोष अग्रवाल, गौरीशंकर अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, मनोज श्रीवास्तव, प्रदीप गुप्ता, उन्नति श्रीवास्तव, ऋतिक कटारिया आदि थे।