फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Ram temple will be built, but Ram Rajya's resolve is incomplete: Togadia

राम मंदिर बन जाएगा पर राम राज्य का संकल्प अधूरा : तोगड़िया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Ram temple will be built, but Ram Rajya's resolve is incomplete: Togadia
गदरपुर में मंचासीन अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीन तोगड़िया। - फोटो : RUDRAPUR
खटीमा/गदरपुर। राम मंदिर आंदोलन के दौर में सक्रिय रहे अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण भाई तोगड़िया ने कहा कि हिंदू समाज ने 450 साल तक स्वाभिमान की लड़ाई जारी रखी और अब राम मंदिर वहीं बनेगा, जो कि गौरव की बात है। राम मंदिर बन रहा है लेकिन राम राज्य का संकल्प अधूरा हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से राम राज्य बनाने के लिए के आगे आने का आह्वान किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को शाहजहांपुर से पूरनपुर-झनकईया होकर हल्द्वानी जाते समय अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद अध्यक्ष तोगड़िया का कार्यकर्ताओं ने मेलाघाट के अशोक फार्म में स्वागत किया। इसके बाद लोहियाहेड रोड पर एक बरात घर में कार्यकर्ता मिलन एवं पत्रकार वार्ता की। अध्यक्ष तोगड़िया ने कहा कि सत्ता में आते ही लोग राम मंदिर को भूल गए थे, यह तो सुप्रीम कोर्ट का दिया हुआ न्याय है।
विज्ञापन

अब हम लाखों गांवों में गरीबी मुक्त भारत, कर्ज मुक्त किसान, सुरक्षित महिला आदि को लेकर हिंदुओं को जगा रहे हैं। इससे सरकार की आर्थिक नीतियों में परिवर्तन आएगा। उन्होंने कहा कि राम मंदिर बन रह है लेकिन राम राज्य अधूरा है। उन्होंने आह्वान किया कि मजदूर परिषद, छात्र परिषद, महिला परिषद आदि सभी संगठन हिंदुओं को आगे बढ़ाने का काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कार्यकर्ताओं से एक लाख घरों से एक मुट्ठी अनाज लेकर प्रति माह पूूर्णिमा के दिन एकत्र कर गरीबों को देने और कोई भूखा नहीं सोएगा इस सूत्र पर कार्य तेज करने का आह्वान किया। इस दौरान राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री ईश्वरी प्रसाद, क्षेत्र संगठन मंत्री सुभाष जोशी, केंद्रीय उपाध्यक्ष सावित्री चंद, सुरेश कुशवाहा, रोशन रावत, हिमांशु कन्याल, जगदीश कन्याल, जीडी जोशी, संजू सक्सेना, पदमा अवस्थी, घनश्याम, नागेंद्र, दीपू, संजय, प्रमोद गर्ग, राहुल गर्ग, हरिप्रसाद, संदीप कश्यप, हरीश प्रसाद आदि थे।
कैंसर सर्जन हूं और ब्रिज बनाने जाऊंगा तो टूट जाएगा
खटीमा। कार्यकर्ता मिलन के बाद पत्रकार वार्ता में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण भाई तोगड़िया ने केंद्र की आर्थिक नीतियों पर निशाना साधते हुए कहा कि इसका परिणाम छत्तीसगढ़, हरियाणा, महाराष्ट्र समेत छह राज्यों में सामने आया है। मैं कैंसर का सर्जन हूं, ब्रिज बनाने जाऊंगा तो टूट जाएगा। पहली बार रिजर्व बैंक का गवर्नर ब्यूरो क्रेट है।
महंगी शिक्षा पर तोगड़िया ने कहा कि अमेरिका का मॉडल चल रहा है, रोजगार केंद्रित शिक्षा एवं रोजगार केंद्रित इंडस्ट्रीज को खड़ा करना होगा। गुजरात में एक कंपनी को 20 हजार करोड़ देकर सिर्फ एक हजार रोजगार मिल रहा है, जबकि स्माल इंडस्ट्रीज से इतने में दस लाख रोजगार मिल सकते हैं। आठ प्रतिशत जॉब लैस ग्रोथ की ओर देश चल रहा है जबकि पुराने तरीके से गिनती हो तो दो प्रतिशत ही होगी, एक प्रतिशत में एक करोड़ तो चार से छह प्रतिशत में चार-छह करोड़ रोजगार कम हो जाएगा।
घुसपैठियों को देश की नागरिकता देना गलत: तोगड़िया
गदरपुर। यहां अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. आरके महाजन के प्रतिष्ठान पर पहुंचे डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने एनआरसी एवं सीएए कानून का समर्थन किया है। कहा है कि उनका संगठन हिंदू हितों की रक्षा के लिए कार्य करता रहेगा। तोगड़िया ने पत्रकारों की ओर से आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयानों पर कोई भी टिप्पणी नहीं की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ. आरके महाजन ने प्रदेश में संगठन की ओर से संचालित कार्यक्रमों की जानकारी दी। वहां क्षेत्र संगठन मंत्री सुभाष जोशी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री ईश्वरी, छत्रपाल चौधरी, ओमप्रकाश सैनी, डॉ. विनोद शर्मा, डॉ. इंदू महाजन, अराधना कुशवाहा, रश्मि सक्सेना, चंद्रप्रकाश यादव, निशांत सिंघल, विपुल प्रजापति, हरीलाल राजभर, अमित ढींगड़ा, उदयभान राजभर आदि थे।

खटीमा के लोहियाहेड रोड स्थित एक बैंकेट हाल में कार्यकर्ता मिलन कार्यक्रम को संबोधित करते अंर्तर

खटीमा के लोहियाहेड रोड स्थित एक बैंकेट हाल में कार्यकर्ता मिलन कार्यक्रम को संबोधित करते अंर्तर- फोटो : KHATIMA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed