फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   rally in kashipur

आपातकाल की याद में जनवादी संगठनों ने निकाली पदयात्रा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
rally in kashipur
काशीपुर के मुख्य चौराहा पर जनवादी संगठन पदयात्रा निकालकर सभा करते। संवाद - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। आपातकाल में लोकतांत्रिक व जनवादी अधिकारों के लिए हुए संघर्ष की याद में पदयात्रा निकाली गई। इंकलाबी मजदूर केंद्र के अध्यक्ष पीपी आर्या के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा में प्रगतिशील महिला एकता केंद्र, लोक अधिकार संगठन के कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन

पदयात्रा एसडीएम कोर्ट से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए एमपी चौक पहुंचकर फ्लाईओवर के नीचे सभा में बदल गई। आर्या ने कहा कि देश में आज भी अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति है। पंकज कुमार ने कहा कि सरकार जनविरोधी नीतियां लागू कर रही है। अग्निपथ योजना इसका एक उदाहरण है। कार्यक्रम में शोभा, आरती, दीपा, विमल, ललित कुमार, मनोज सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

अघोषित आपातकाल के विरोध में दिया धरना
रुद्रपुर। आपातकाल की बरसी के उपलक्ष्य पर क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन ने आंबेडकर पार्क में धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने कांग्रेस के बाद भाजपा पर देश में अघोषित आपातकाल लागू करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि ऐसे समय में प्रगतिशील ताकतों को एकजुट होकर पीएम नरेंद्र मोदी के अघोषित आपातकाल के खिलाफ आवाज बुलंद करनी होगी। कार्यक्रम को क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन के शिवदेव सिंह, राजेश तिवारी, इंकलाबी मजदूर केंद्र के दिनेश, सुरेंद्र, मजदूर सहयोग केंद्र के दीपक सनवाल, दीपक विश्वास, हरेंद्र बोरा, राशिद, किसान नेता अमरजीत सिंह, सुब्रत विश्वास ने संबोधित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed