फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   rakhi by tharu moman in khatima

Udham Singh Nagar News: थारू जनजाति की महिलाओं ने कुश और मूंज घास से बनाईं राखियां

Thu, 17 Aug 2023 01:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 17 Aug 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
rakhi by tharu moman in khatima
खटीमा की थारू जनजाति महिलाओं ने तैयार की घास से बनीं राखियां। स्रोत-स्वयं
रुद्रपुर। खटीमा की थारू जनजाति की महिलाओं ने इस बार कुश और मूंज घास से राखियां बनाईं हैं। इन्हें जिले के अधिकारी खूब पसंद कर रहे हैं। इससे पहले महिलाएं गृहसज्जा, किचन में इस्तेमाल होने वाले सामान, आकर्षक टोकरियां, टोपी, डलियां, फ्लावर पॉट आदि बनातीं थीं।
विज्ञापन

राखी के लिए खटीमा के जीवन ज्योति पहेनिया क्लस्टर से जुड़ी 30 महिलाएं राखियां बना रहीं हैं। हिंदू धर्म में पवित्र मानी जाने वाली कुश और मूंज घास की राखियां बना रहीं हैं। जीवन ज्योति पहेनिया क्लस्टर की अध्यक्ष शिक्षा राणा ने बताया कि कुश और मूंज घास से बने उत्पाद ऑनलाइन भी बेचे जा रहे हैं। बताया कि घास को पानी वाले रंग से रोगन कर उसमें कई तरह की डिजाइन बनाए जा रहे हैं। रुद्रपुर मुख्यालय में 100 राखियां पहुंचा दी गईं हैं। खटीमा की बारहराणा अन्नपूर्णा संस्था ने भी 100 राखियों की मांग दी है। संस्था की बहनें बनबसा में जाकर बटालियन में रहने वाले सैनिकों को राखियां बांधेंगी।
विज्ञापन

परियोजना निदेशक हिमांशु जोशी के माध्यम से राखियां सीएम तक भी पहुंचाई जाएंगी। यह राखियां स्वास्थ्य और पर्यावरण की दृष्टि से भी लाभदायक हैं। इससे थारू जनजाति की महिलाओं को रोजगार के भी अधिक अवसर मिले हैं। इन राखियों की कीमत 10, 20, 50, 100 रुपये तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed