{"_id":"68d8461556ed3d92b1081b37","slug":"raipur-villagers-body-found-in-ups-ramganga-river-kashipur-news-c-235-1-ksp1002-132780-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: यूपी की रामगंगा नदी में मिला रायपुर के ग्रामीण का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: यूपी की रामगंगा नदी में मिला रायपुर के ग्रामीण का शव
Sun, 28 Sep 2025 08:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 28 Sep 2025 08:00 AM IST
विज्ञापन
- दोस्तों के साथ शनिवार को मछली के शिकार पर गया था
- नदी पार करते समय गया बह था मोहम्मद फिरोज
जसपुर। यूपी की रामगंगा नदी में रायपुर के ग्रामीण का शव शनिवार को बरामद हुआ। स्थानीय मछुआरों ने उसकी तलाश की। पोस्टमार्टम के बिना परिजन पंचनामे की कार्रवाई के बाद शव ले आए। शव को स्थानीय कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
ग्राम रायपुर निवासी मोहम्मद उस्मान (45), मोहम्मद गुफरान (25) व मोहम्मद फिरोज (48) एक बाइक पर सवार होकर थाना ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद क्षेत्र के ग्राम सुरजन नगर के पास बल्लभगढ़ स्थित रामगंगा नदी में शुक्रवार सुबह मछली का शिकार करने गए थे। तीनों नदी के एक किनारे बैठकर कांटे में मछली पकड़ने का इंतजार कर रहे थे। घंटों इंतजार के बाद जब शिकार नहीं हुआ तो मोहम्मद गुफरान और मोहम्मद फिरोज नदी के दूसरे किनारे कांटा लगाने चले गए।
दोनों नदी के दूसरे किनारे पर कांटा लगाकर वापस आ रहे थे कि अचानक पानी का तेज बहाव होने से फिरोज का पैर फिसल गया और वह नदी में गिर गया। गुफरान ने उसे बचाने का प्रयास किया तो वह भी बहने लगा। शोर शराबा सुनकर मछली मार रहे अन्य लोग युवक को बचाने के लिए नदी में कूद गए। उन्होंने इस दौरान गुफरान को तो बचा लिया लेकिन फिरोज बीच नदी से गायब हो गया। सूचना पर पहुंची थाना ठाकुरद्वारा पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से फिरोज की तलाश की लेकिन कामयाबी नहीं मिली। उधर, कई राजनीतिक एवं सामाजिक लोगों ने मृतक के घर पहुंचकर घटना को लेकर शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन
इनसेट-
शनिवार सुबह लगभग स्थानीय मछुआरों ने ट्यूब के सहारे नदी में जाल डालकर रेस्क्यू किया। कुछ देर में घटनास्थल से 50 मीटर दूर शव बरामद हुआ। फिरोज की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई थी। पंचनामा की कार्रवाई के बाद परिजन पोस्टमार्टम कराए बिना की शव को ले गए।
-संजय पांचाल, थाना प्रभारी, ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद