फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Rain

जलसंस्थान में गिरा विशालकाय शीशम का पेड़

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Rain
सितारगंज में जलसंस्थान के मकान व कोतवाली की दीवार पर गिरा पेड़ और क्षतिग्रस्त बाइकें। - फोटो : SITARGANJ
रुद्रपुर में बुधवार को सुबह और शाम के समय तेज बारिश से मौसम सुहावना हो गया। रुद्रपुर में लगातार दो दिन से जारी बारिश के कारण लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने जिले में बृहस्पतिवार को भी बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब आठ बजे से तेज बारिश शुरू हुई। दोपहर तक बारिश के बाद शाम के समय फिर बारिश शुरू हुई। देर शाम तक बूंदबादी जारी रही। बारिश से बचने के लिए लोग नैनीताल हाइवे, डीडी चौक, इंदिरा और मुख्य बाजार में छाता लेकर गुजरते नजर आए। बारिश के कारण कुछ स्थानों पर हल्के जलभराव की समस्या रही।
विज्ञापन

काशीपुर बाईपास पर हल्का जलभराव रहा। जबकि मलिन बस्ती ट्रांजिट कैंप में कुछ मकानों में बरसाती पानी घुस गया। बाजार क्षेत्र में नाली निर्माण के चलते जगह-जगह जलभराव की समस्या रही। मौसम विभाग ने जिले में बृहस्पतिवार को भी बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

काशीपुर में दो घंटे की बारिश से हुआ जलभराव
काशीपुर। काशीपुर में दो घंटे की झमाझम बारिश से जहां लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली। वहीं जगह-जगह जलभराव से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। महज दो घंटे की बारिश से मुख्य बाजार में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। वहीं फ्लाई ओवर बनने से महाराणा प्रताप चौक पर कई दुकानों में पानी घुस गया। कुछ यही हाल स्टेशन रोड पर देखने को मिला। जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से स्टेशन रोड पर पानी का तालाब बन गया। ब्यू्रो
शीशम का पेड़ गिरने से भवन और दीवार क्षतिग्रस्त
सितारगंज। बीते मंगलवार की शाम से क्षेत्र में मूसलाधार बारिश हुई जो सुबह तक जारी रही। बुधवार को दिन में भी बूंदाबांदी होती रही। बारिश के साथ कड़कड़ाती बिजली के बीच जलसंस्थान में खड़ा शीशम का पेड़ गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से जलसंस्थान के भवन और कोतवाली की दीवार ध्वस्त हो गई।
कोतवाली में सीज खड़ी बाइकें भी दीवार की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गईं। कोतवाली की मैस में खाना खा रहे पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। बुधवार को जलसंस्थान के जेई आनंदबल्लभ जोशी ने दफ्तर पहुंचकर पेड़ गिरा देखा तो वन विभाग को सूचना दी। वन रेंजर जितेंद्र प्रसाद डिमरी व अन्य कर्मियों ने मौका मुआयना किया। खबर लिखे जाने तक क्षति का आंकलन नहीं हो सका था।

उधर बारिश ने पालिका के विभिन्न वार्डों में जल निकासी न होने से पानी भर गया। पालिकाध्यक्ष हरीश दुबे ने टीम के साथ जलभराव वाले वार्डों का मुआयना किया और जेसीबी से नालों का खुदान कराया। उन्होंने बताया कि पालिका की टीम ने मौके पर पहुंचकर साफ-सफाई कराई जिससे पानी निकल गया। इधर भारी बारिश के कारण धान की फसलें भी जलमग्न हो गईं हैं। हालांकि अभी तक नुकसान कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed