फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Rain in Tarayi

तराई में हल्की बारिश, गर्मी से मिली राहत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Rain in Tarayi
रुद्रपुर में बारिश से बचने को छाता लगाकर गुजरता युवक। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते शुक्रवार को दोपहर के समय में बूंदाबांदी के बाद हल्की बारिश के कारण गर्मी से राहत मिली। मौसम वैैज्ञानिकों ने शनिवार को मौसम साफ रहने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन

रुद्रपुर में दोपहर एक बजे अचानक बूंदाबांदी के कुछ देर बाद हल्की बारिश शुरू हो गई। अचानक बारिश होने से रुद्रपुर बाजार क्षेत्र में खरीदारी करने पहुंचे लोग दुकानों के आगे दुबक गए। साथ ही बारिश से बचने के लिए कुछ लोग छाता लगाकर गुजरते नजर आए। हल्की बारिश से गर्मी से परेशान लोगों को राहत भी मिली। बारिश के चलते कुछ व्यापारियों ने दोपहर दो बजे से पहले हीं दुकानें बंद कर दीं। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते जिले में तीन एमएम बारिश हुई । शनिवार से मौसम साफ रहेगा। जिले का अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed