फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Raids conducted in Kashipur in connection with the investigation of Rs 11 crore cyber fraud.

Udham Singh Nagar News: 11 करोड़ के साइबर फ्रॉड की जांच में काशीपुर में दबिश

Fri, 17 Jul 2026 01:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 17 Jul 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Raids conducted in Kashipur in connection with the investigation of Rs 11 crore cyber fraud.
काशीपुर। गुजरात के सूरत में 11 करोड़ रुपये के साइबर फ्रॉड और म्यूल अकाउंट रैकेट की जांच के सिलसिले में सूरत साइबर सेल की टीम ने काशीपुर में देर रात कई स्थानों पर दबिश देकर तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया। टीम ने जसपुर में भी एक संदिग्ध की तलाश की जबकि बाजपुर और हल्द्वानी में भी जांच जारी है।
विज्ञापन

सूरत साइबर सेल के एसआई जीडी प्रजापति के नेतृत्व में पहुंची टीम ने विजयनगर नई बस्ती, लक्ष्मीपुर पट्टी और अल्ली खां क्षेत्र में कार्रवाई की। कोतवाली के रात्रि अधिकारी एसआई कौशल भाकुनी ने बताया कि सूरत की साइबर टीम काशीपुर से उबैश, सुमेर और इजहार को अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि तीनों संदिग्धों के बैंक खातों में करीब 11 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए थे। पुलिस म्यूल अकाउंट के इस्तेमाल और फर्जी वित्तीय लेनदेन के एंगल से पूछताछ कर रही है। वहीं, जसपुर में एक संदिग्ध की तलाश की गई जिस पर एटीएम कार्ड के जरिए साइबर फ्रॉड की रकम निकालने का संदेह है लेकिन वह हाथ नहीं लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि सूरत की अलथाण पुलिस ने 28 फरवरी 2026 को 11 करोड़ रुपये के साइबर फ्रॉड और फर्जी म्यूल अकाउंट रैकेट का खुलासा करते हुए सूरत और राजस्थान से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जांच के बाद एक बड़े साइबर सिंडिकेट का खुलासा हुआ था। आरोपियों के पास से 21 मोबाइल फोन, 33 सिम कार्ड, 88 एटीएम कार्ड, 39 पासबुक, पांच चेकबुक और वाई-फाई राउटर जब्त किए गए थे। इसी मामले की कड़ी में उत्तराखंड में यह कार्रवाई की गई।

काशीपुर और जसपुर में सूरत (गुजरात) की साइबर पुलिस के आने की कोई सूचना नहीं है। साइबर टीम ने स्थानीय स्तर पर कोतवाली पुलिस से मदद ली होगी। - प्रशांत कुमार, सीओ काशीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed