फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Raids conducted in Gadarpur for illegally running a slaughter house

Uttarakhand News: अवैध स्लॉटर हाउस की सूचना पर छापा, खालें बरामद; गोदाम स्वामी को जारी किया नोटिस

Sat, 20 Dec 2025 10:41 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 20 Dec 2025 10:41 AM IST
सार

गदरपुर प्रशासन की एक संयुक्त टीम ने झगड़पुरी गांव में अवैध स्लॉटर हाउस चलाने की सूचना पर छापा मारा। वहां उन्हें भारी संख्या में जानवरों की खालें मिलीं। अब गोदाम मालिक से स्पष्टीकरण मांगते हुए नोटिस जारी किया गया है।

 

विज्ञापन
Raids conducted in Gadarpur for illegally running a slaughter house
गोदाम से जानवरों की खालें बरामद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

गदरपुर प्रशासन की टीम ने अवैध रूप से स्लॉटर हाउस चलाए जाने की सूचना पर ग्राम झगड़पुरी में छापा मारा। टीम को एक गोदाम में भारी संख्या में जानवरों की खालें मिलीं। टीम ने गोदाम स्वामी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।

शुक्रवार को एसडीएम ऋचा सिंह और तहसीलदार लीना चंद्रा ने पशुपालन विभाग के डॉ. रवि शंकर झा और सीएचसी गदरपुर से डॉ. अंजनी कुमार के क साथ ग्राम झगड़पुरी में छापा मारा। इस दौरान संयुक्त टीम को स्लॉटर हाउस तो नहीं मिला लेकिन एक गोदाम का पता चला जहां भारी संख्या में जानवरों की खालें रखी हुईं थीं।

विज्ञापन

पता चला कि गोदाम निजाम है जो जानवरों की खालों की खरीद-फरोख्त का धंधा करता है लेकिन वह टीम को नहीं मिला। पशुपालन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने जांच की तो पाया कि मानव स्वास्थ्य की दृष्टि से आबादी वाले क्षेत्र में इस गोदाम का होना नुकसानदायक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ऋचा सिंह के निर्देश पर गोदाम को अस्थायी रूप से क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि शराफत अली मंसूरी के सुपुर्द कर दिया गया। एसडीएम ने बताया कि गोदाम मालिक निजाम को नोटिस जारी कर जवाब मांगा जा रहा है। कहा कि आबादी वाले क्षेत्र में मानव स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक साबित होने वाले गोदामों को बंद किया जाएगा। इस अवसर पर एसआई संजय सिंह बोरा, शिवराज सिंह, मोहन बोरा, दीपक शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed