फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Raid on four firms providing catering services in Sidcul

Rudrapur: कैटरिंग सर्विस देने वालीं चार फर्मों पर छापा, पांच साल से 18 की बजाय... 5% जीएसटी दे रहीं थीं फर्में

Fri, 07 Jun 2024 10:55 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 07 Jun 2024 10:55 AM IST
सार

सिडकुल की नामी कंपनियों में कैटरिंग सर्विस देने वाली चार फर्मों पर राज्य कर विभाग की एसआईबी ने छापा मारा। कार्रवाई में बड़े पैमाने पर टैक्स में गड़बड़ी पकड़ी गई है।

विज्ञापन
Raid on four firms providing catering services in Sidcul
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Istock

विस्तार

सिडकुल की नामी कंपनियों में कैटरिंग सर्विस देने वाली चार फर्मों पर राज्य कर विभाग की एसआईबी ने छापा मारा। कार्रवाई में बड़े पैमाने पर टैक्स में गड़बड़ी पकड़ी गई है। करीब पांच साल से फर्म सरकार को पांच फीसदी टैक्स दे रही हैं, जबकि फर्मों को 18 फीसदी का टैक्स देना है। विभागीय टीम टैक्स का आकलन कर रही है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को राज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) ने अटरिया रोड पर दो और आवास विकास क्षेत्र में दो फर्मों पर छापा मारा। टीम ने सिडकुल पंतनगर की कंपनियों को दी गई कैटरिंग सर्विस सहित टैक्स संबंधी रिकाॅर्ड खंगाले। दो फर्म कैटरिंग सप्लाई जबकि दो फर्म कैटरिंग व मैनपावर सप्लाई की थीं। टीमों ने फर्म संचालकाें से टैक्स संबंधी जानकारी ली। बताया जा रहा है कि फर्म संचालकों की ओर से जीएसटी के शुरुआती सालों में 18 फीसदी टैक्स जमा किया था और फिर पांच फीसदी जमा करने लगे। एसआईबी की नजर पड़ी और करीब छह साल से की जा रही गड़बड़ी को पकड़ा। इस कार्रवाई में एक करोड़ से अधिक की टैक्स चोरी सामने आ सकती है। 
विज्ञापन


ये पढ़ें- Nainital: सात लोगों की मौत के बाद भी...काल बनकर दौड़ रहे ओवरलोड वाहन, पांच सीटर गाड़ी में ठूंसे मिले 15 यात्री
विज्ञापन
विज्ञापन


चार फूड सप्लायर फर्म पर सर्वे की कार्रवाई की गई है। फर्मों के दस्तावेजों को देखा जा रहा है और टैक्स की गड़बड़ी का आकलन किया जा रहा है। शुक्रवार को बची कार्यवाही करने के बाद पूरी जानकारी साझा की जाएगी।  
-विनय कुमार ओझा, डिप्टी कमिश्नर, राज्य कर विभाग 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed