{"_id":"54aef864c7d3504322ba1129c31162c9","slug":"rahul-objectionable-comment-bjp-district-vice-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल पर आपत्तिजनक टिप्पणी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल पर आपत्तिजनक टिप्पणी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष पर केस
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/बाजपुर।
Updated Tue, 23 Feb 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
आपत्तिजनक बयान देने पर पुलिस ने ग्राम बन्नाखेड़ा निवासी भाजपा जिला उपाध्यक्ष और राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता जगतार सिंह बाजवा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
बाजवा ने बयान में कहा था कि देश के टुकड़े करने की बात करने वालों का साथ देकर राहुल गांधी ने देशद्रोही होने का परिचय दिया है, जो सहन योग्य नहीं है। आरोप है कि बाजवा ने मीडिया से कहा था कि जो व्यक्ति कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का सिर काटकर जेएनयू के गेट पर लगाएगा, वह उस व्यक्ति का मंदिर बनवाएंगे। इस मामले में पुलिस ने बाजवा के खिलाफ धारा 153 बी, 504 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन