फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   rahul and Shariq became wrestling champion

राहुल और सारिक बने कुश्ती के चैंपियन

Tue, 10 Nov 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/खटीमा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/खटीमा। Updated Tue, 10 Nov 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
 पूर्णागिरी कालोनी के मैदान में आयोजित राष्ट्रीय एकता विराट कुश्ती प्रतियोगिता के चौथे दिन के दंगल का शुभारंभ विधायक पुष्कर सिंह धामी, युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भुवन कापड़ी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता देवेंद्र चंद व दंगल के आयोजित किशन सिंह किन्ना ने पहलवानों को हाथ मिलाकर किया।
विज्ञापन

सोमवार को फाइनल सहित सात मुकाबले खेले गए।
दंगल के अंतिम दिन पहला मुकाबला कालू पहलवान राजस्थान, सलमान पहलवान कलियर शरीफ के बीच खेला गया जिसमें सलमान ने जीत हासिल की।  दूसरे मुकाबले में बसंत सिंह गैड़ा नेपाल, तीसरे में हरजीत पहलवान राजस्थान ने जीत हासिल की। चौथे मुकाबला रणजीत और विक्को के बीच टाई रहा। इसके बाद हुए पहले सेमीफाइनल में सारिक पहलवान ने किशन पहलवान को हराया। दूसरे सेमीफाइनल में राहुल ने बसंत को हराया।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबला राहुल और सारिक के बीच खेला गया जो टाई रहा। दोनों खिलाड़ियों को चैंपियन घोषित किया गया। इस दौरान भुवन भट्ट, दयाकृष्ण जोशी, महेंद्र अग्रवाल, शेखर जोशी, हिमांशु बिष्ट, नवीन जोशी, बाबी राठौर, पंकज टम्टा, भरत पांडे, धर्मवरी खोलिया आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed