फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   radhe radhe jappo chale ayenge bihari

राधे राधे जपो चले आएंगे बिहारी

Thu, 25 Aug 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Thu, 25 Aug 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
radhe radhe jappo chale ayenge bihari
राध्‍ाे कृष्‍ण्‍ा - फोटो : अमर उजाला

‘हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की, नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की’ जैसे कई धार्मिक उद्घोषों के साथ बुधवार को निकली श्री कृष्ण जन्माष्टमी की विशाल शोभा यात्रा से शहर का माहौल भक्तिमय हो गया। यात्रा लक्ष्मी नारायण मंदिर से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। 

विज्ञापन


बुधवार शाम शहर के लक्ष्मी नारायण मंदिर से श्री सनातन धर्म सभा युवा मंच के नेतृत्व में शोभा यात्रा गाजे बाजों के साथ शुरू हुई। शोभा यात्रा में सबसे आगे पांच घोड़ों में सवार श्रद्धालु भगवान महावीर का ध्वज लेकर चल रहे थे। वहीं उसके बाद गणेश जी की सुंदर झांकी मन मोह रही थी। 
विज्ञापन


इसके बाद सनातन कन्या इंटर कालेज की छात्राएं बैंड की सुंदर धुन के साथ यात्रा की शोभा बढ़ा रही थी। यात्रा में श्री कृष्ण और राधा जी के विभिन्न स्वरूपों की सुंदर झांकियां लोगों को आकर्षित कर रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके अलावा शंकर जी, शिव पार्वती, भगवान राम, हनुमान जी, महाकाली नृत्य, साईं बाबा, बालाजी जी महाराज, खाटू श्याम समेत कई देवी देवताओं की सुंदर झांकियां थीं। शोभा यात्रा में सनातन धर्म युवा मंच, अग्रवाल युवा संगठन, साईं नाथ मंदिर, मैथिल ब्राह्मण सभा समेत कई संगठनों की ओर से झांकियां प्रस्तुत की गईं। मुरादाबाद एवं अन्य स्थानों से पहुंचे कलाकारों ने मनमोहक झांकियों का प्रस्तुतिकरण किया। 


इस दौरान शोभा यात्रा पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़, विधायक राजकुमार ठुकराल, नंद लाल भुड्डी, महेश बब्बर, हरिचंद्र मिड्डा, सुशील गावा, विजय जग्गा, हरिचंद्र मिड्ढा, शिव अरोरा, गौरव बेहड़, राजकुमार राजदेव, महावीर आजाद, संजय ठुकराल आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed