Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   pyres of four members who lost their lives in the Bhawali road accident were lit together

Khatima: शारदा घाट पर एक साथ जलीं दंपती और दो बच्चों की चिताएं, लोगों की आंखें हुईं नम

Sat, 23 May 2026 10:53 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Sat, 23 May 2026 10:53 AM IST
सार

भवाली सड़क हादसे में जान गंवाने वाले चुफाल परिवार के चार सदस्यों का शुक्रवार को बनबसा के शारदा घाट पर गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन
pyres of four members who lost their lives in the Bhawali road accident were lit together
बनबसा स्थित शारदा घाट पर चलती चुफाल दंपती व दोनों बच्चों की चिताएं। - फोटो : स्रोत: परिजन

विस्तार

नैनीताल जिले के भवाली में बृहस्पतिवार को हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले चुफाल परिवार के सदस्यों का शुक्रवार को बनबसा जिला चंपावत के शारदा घाट पर गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार हुआ। दंपती और उनके पुत्र और पुत्री की चिताएं जलतीं देख वहां मौजूद रिश्तेदारों, परिचितों की आंखें नम हो गईं।

विज्ञापन

अमाऊं, खटीमा निवासी भूपेंद्र सिंह चुफाल (48) बृहस्पतिवार को पत्नी सीमा कैड़ा चुफाल (45), पुत्र वासु (19) और पुत्री रावी (12) के साथ भवाली के पास दूनीखाल जा रहे थे। रास्ते में वाहन के खाई में गिरने से परिवार के चारों सदस्यों और चालक की मौत हो गई थी। इस दुखद घटना से खटीमा में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर रात भूपेंद्र सिंह चुफाल की मां तुलसी देवी, दोनों बहनें कमला और उमा, जीजा वीरेंद्र सिंह व दामाद सुनील सिंह भी खटीमा पहुंच गए। सभी का रो-रोकर बुरा हाल था।

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को शारदा घाट पर चुफाल दंपती की चिता एक साथ और पुत्र-पुत्री की अलग-अलग चिताएं जलाकर अंत्येष्टि की गई। उनके जीजा और दामाद ने चिता को मुखाग्नि दी।

इस मौके पर विधायक भुवन कापड़ी, पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, उमेश राठौर, देवेंद्र कन्याल, सतीश भट्ट, नंदन सिंह खड़ायत, भुवन भट्ट, किशन सिंह किन्ना, सुरेश बोरा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed