{"_id":"674cb4857ab4cc6abe059ee4","slug":"putting-extra-burden-on-electricity-consumers-through-unnecessary-taxes-bansal-kashipur-news-c-235-1-ksp1002-120086-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली उपभोक्ताओं पर अनावश्यक टैक्स डाल रहे अतिरिक्त बोझ : बंसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली उपभोक्ताओं पर अनावश्यक टैक्स डाल रहे अतिरिक्त बोझ : बंसल
Mon, 02 Dec 2024 12:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 02 Dec 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। कुमाऊं गढ़वाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एडं इंडस्ट्री (केजीसीसीआई) अध्यक्ष ने कहा राज्य में विद्युत उपभोक्ताओं से अनावश्यक टैक्स, सेस, ड्यूटी व राॅयल्टी वसूली जा रही है। उन्होंने सीएम पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर मामले में आवश्यक कार्रवाई की मांग की। केजीसीसीआई अध्यक्ष अशोक बंसल ने कहा ऊर्जा मंत्री भारत सरकार आरके सिंह ने लोकसभा में 20 जुलाई 2023 को स्पष्ट रूप से कहा था, कि विद्युत उत्पादन पर टैक्स और ड्यूटी लगाना केंद्र सरकार के अधिकार क्षेत्र में आता है। राज्यों को इसका कोई अधिकार नहीं है। वहीं 25 अप्रैल 2023 को राज्यों को यह निर्देश दिया था विद्युत उत्पादन पर कोई भी टैक्स या ड्यूटी लगाना असंवैधानिक है और इसे तुरंत हटाया जाए।
चैंबर अध्यक्ष ने कहा कि विद्युत उपभोक्ताओं से वसूले जा रहे सभी अनावश्यक टैक्स को हटाया जाए। साथ ही अब तक वसूले गए टैक्स की राशि उपभोक्ताओं को ब्याज सहित लौटाई जाए।
विज्ञापन
चैंबर अध्यक्ष ने कहा कि विद्युत उपभोक्ताओं से वसूले जा रहे सभी अनावश्यक टैक्स को हटाया जाए। साथ ही अब तक वसूले गए टैक्स की राशि उपभोक्ताओं को ब्याज सहित लौटाई जाए।
विज्ञापन