{"_id":"0585653ffaa2232b148e01ba78212e53","slug":"punk-act-performed-by-bjp-against-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुंडा एक्ट के खिलाफ भाजपाइयों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुंडा एक्ट के खिलाफ भाजपाइयों ने किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर
Updated Thu, 02 Jul 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़गंज में हुए विवाद मामले में हरदेव सिंह पक्ष पर लगे गुंडा एक्ट के खिलाफ भाजपाइयों ने एसएसपी कार्यालय में प्रदर्शन किया। साथ ही गुंडा एक्ट निरस्त न होने पर उग्र आंदोलन की भी चेतावनी दी।
विज्ञापन
बुधवार को भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में दर्जनों भाजपाई एसएसपी कार्यालय पहुंचे और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
इस दौरान उनका कहना था कि तीन जून को पहाड़गंज में पिकप वाहन बैक करते समय फरमान, नासिर, अबरार व गामा पक्ष के लोगों ने हरदेव सिंह के घर में पथराव कर दिया था।
विज्ञापन
इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मौके पर पुलिस, पीएसी तैनात कर दी थी। इधर कोतवाली पुलिस ने मामले में आरोपियों के साथ ही पीड़ित पक्ष के गुरदेव सिंह, गुरमुख, दलजीत सिंह के खिलाफ भी गुंडा एक्ट लगा दिया।
विज्ञापन
बाद में वे एसएसपी नीलेश आनंद भरणे से मिले और निष्पक्ष जांच की मांग की। इस पर एसएसपी ने सीओ रुद्रपुर रमेश चंद्र जोशी को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
प्रदर्शन करने वालों में जिलाध्यक्ष उत्तम दत्ता, सुरेश परिहार, तरुण दत्ता, संजय ठुकराल, सत्यप्रकाश चौहान, अजय यादव, बिट्टू शर्मा, हरदेव सिंह, गुरमुख सिंह, गोपी सागर, केके दास, ललित बिष्ट, फुदेना साहनी, सुबोध, राधेश शर्मा, मुकेश आदि थे।