{"_id":"67a268812d1d86890002a67b","slug":"punjabs-narcotics-team-raids-drug-dealers-shop-rudrapur-news-c-8-1-hld1031-506929-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: पंजाब की नारकोटिक्स टीम का दवा व्यापारी की दुकान पर छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: पंजाब की नारकोटिक्स टीम का दवा व्यापारी की दुकान पर छापा
Wed, 05 Feb 2025 12:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 05 Feb 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
गदरपुर। पंजाब पुलिस की नारकोटिक्स सेल की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ नगर के एक दवा व्यापारी के प्रतिष्ठान पर छापा मारा। पंजाब पुलिस के छापे की खबर से दुकानदारों में अफरातफरी मच गई।
मंगलवार को पंजाब पुलिस की नारकोटिक्स सेल पटियाला के डीएसपी संजीव गोयल और एसआई अवतार सिंह के नेतृत्व में एक टीम ने गदरपुर थाने में आमद कराई। टीम स्थानीय पुलिस के साथ नेहरू मार्केट स्थित एक मेडिकल स्टोर में छापा मारा। टीम ने प्रतिष्ठान के स्वामी से पूछताछ करते हुए अभिलेखों को कब्जे में लेकर गहनता से जांच की। टीम को मौके पर कई खामियां मिलीं। मामले की गंभीरता के चलते ड्रग इंस्पेक्टर मीनाक्षी बिष्ट और नीरज कुमार को भी तलब किया गया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर मेडिकोज में लाई गई दवाइयों के बिल आदि की जांच की।
पंजाब पुलिस के छापे की सूचना पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीपक बेहड़, कोषाध्यक्ष राहुल अनेजा, दवा विक्रेता संघ के अध्यक्ष बलदेव गाबा और कांग्रेस नगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अरोरा भी मौके पर पहुंच गए। टीम ने मामले की गंभीरता के चलते कोई भी जानकारी साझा करने से इन्कार कर दिया। करीब आठ घंटे तक की गहनता से जांच पड़ताल कर टीम कुछ अभिलेखों को लेकर थाने आ गई।
विज्ञापन
डीएसपी संजीव गोयल के मुताबिक पंजाब पुलिस की नारकोटिक्स टीम ने नशीली दवाओं के बड़े जखीरे को पकड़ने में सफलता हासिल की थी, जिसका केस दर्ज हुआ है। छानबीन में टीम को उत्तराखंड के गदरपुर स्थित दवा व्यापारी से संपर्क होने की जानकारी मिली थी। इस दौरान एसआई मुकेश मिश्रा, सिपाही बलवंत सिंह, ललिता प्रसाद, नारकोटिक्स टीम के सुखबीर सिंह, गुरिंदर सिंह, सुरेंद्र सिंह, दलबीर सिंह एवं हरदीप कौर आदि मौजूद थे।