फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Punjabi Society Demands One Minister

मंत्रीमंडल में पंजाबी समाज की उपेक्षा से सिख समाज में नाराजगी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
Punjabi Society Demands One Minister
देहरादून में सीएम तीरथ सिंह रावत को तलवार भेंट करते उत्तरांचल पंजाबी महासभा के लोग। - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर/गदरपुर। प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल में पंजाबी समाज के विधायकों को जगह न देेने पर पंजाबी महासभा ने नाराजगी जताई है। बृहस्पतिवार को महासभा ने एक बैठक कर कहा कि पंजाबी समुदाय के योगदान को देखते हुए सरकार को पंजाबी विधायकों को भी अपने मंत्रिमंडल में जगह देनी चाहिए।
विज्ञापन

महासभा पदाधिकारियों का कहना था कि अल्पसंख्यक आयोग का पद हमेशा पंजाबियों के पास रहा है लेकिन इस बार प्रदेश के भाजपा नेतृत्व ने यह पद भी उनसे छीन लिया है। प्रदेश में पांच पंजाबी विधायकों के होने के बाद भी उन्हें मंत्रिमंडल में जगह नहीं दी गई। देश की आजादी से अब तक पंजाबी पूरे विश्व में सेवाभाव के लिए जाने जाते हैं। बैठक में जिलाध्यक्ष परवीन सेठी, नगर अध्यक्ष बबली बजाज, जसपाल सिंह चड्ढा, चेतन अरोरा, दिलप्रीत सिंह सेठी, जसपाल सिंह, गुलशन अरोरा आदि थे।
विज्ञापन

इधर, इसी संदर्भ में महासभा के एक शिष्टमंडल ने उत्तरांचल पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव घई के नेतृत्व में देहरादून पहुंचकर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से भी मुलाकात कर कहा कि उत्तराखंड सरकार द्वारा पंजाबी संस्कृति को लगातार नजरअंदाज करने के संकेत दिए जा रहे हैं। पंजाबी समाज के त्याग और बलिदान को देखते हुए प्रदेश सरकार को अपने मंत्रिमंडल में पंजाबी विधायकों को भी स्थान देना चाहिए। इस दौरान शिष्टमंडल ने सीएम को भेंट स्वरूप तलवार भी दी। सीएम ने आश्वासन दिया है कि वह जल्द ही इस संबंध में वार्ता कर पंजाबी समाज के हित में कोई निर्णय लेंगे। वहां पर महासभा के कुमाऊं प्रभारी अशोक छाबड़ा, युवा पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भारत भूषण चुघ, प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार फुटेला, वीरेंद्र सिंह चड्डा, प्रदेश कोषाध्यक्ष राजीव परनामी, मुख्य संरक्षक रवि देव आनंद आदि थे। इधर, गदरपुर में भी पंजाबी महासभा ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र भेजकर एक पंजाबी विधायक को कैबिनेट में जगह देने की मांग उठाई है। वहां पर विजय सिडाना, पंकज सेतिया, अशोक बठला, संजीव कालड़ा, रोहित पोपली, निखिल गाबा, सतीश मिड्डा, संजय मनचंदा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed